ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की हार सबसे बड़ी वजह बिहार के सीएम, हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव

UB India News by UB India News
December 7, 2023
in पटना, लोजपा
0
कांग्रेस की हार सबसे बड़ी वजह बिहार के सीएम, हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर अपने चाचा पशुपति पारस की मुश्किलें बढ़ा दी है। चिराग ने हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) के चुनाव लड़ने की बात फिर से दोहराई है। चिराग ने चुनाव लड़ने के सवाल पर फिर एक बार कहा कि- कितनी बार बोलेंगे, जब तक हम हाजीपुर से नामांकन नहीं कर देंगे तब तक आप लोग नहीं मानिएगा। इसके अलावा चिराग पासवान ने कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि बंद कमरे में टेबल पर बैठक कुछ भी नहीं होने वाला है।

दरअसल, हाजीपुर के दिग्घीकला में जदयू के प्रदेश महासचिव पंछीलाल राय के आवास पर पहुंचे जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि- अगर आज के समय में यदि तीन राज्यों में विपक्षी दलों के गठबंधन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ तो इसका मुख्य वजह नीतीश कुमार हैं। इन्होंने जो सदन में बातें कही थी उसी वजह से नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों पर जो बाकी दलों ने खामोशी रखी उससे महिलाओं का अपमान नहीं हुआ तो और क्या हुआ ? बिहार की विधानसभा में खड़े होकर जिस तरीके से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उसके बाद जिस तरह से तमाम गठबंधन दल के नेता खामोश रहते हैं। वह नुकसान का कारण बना और हार का सामना करना पड़ा।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

इसके साथ ही उनके नुकसान का कारण बना अनुसूचित जाति से आने वाले वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना। जिस तरह जीतन राम मांझी के लिए अशब्दों का इस्तेमाल बिहार की विधानसभा में ही किया। जिसका प्रमुखता से जिक्र भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने हर सभा में किया, उसके बाद भी जिस तरीके से विपक्षी दल के नेता खमोश रहे उससे उनको नुकसान हुआ।

उधर, चिराग ने जातीय गणना के रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि- जिस तरह तीन राज्यों के चुनाव में जीत के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर स्पष्ट तौर पर यह बात कही है कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। जो समाज में बंटवारे की राजनीति करता हो यह उसी का एक उदाहरण है। बिहार में किस तरीके से जाती है बंद कमरे में टेबल पर बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी गई और किस तरीके से धांधली हुई है कितनी जातियों को इसमें छोड़ा गया है यह हर कोई जानता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
Avon जैसी नामचीन कम्पनी ने की कस्टमर के साथ धोखा

Avon जैसी नामचीन कम्पनी ने की कस्टमर के साथ धोखा

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को सजा-ए-मौत, सरकार को राहत की उम्मीद,

कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिकों से मिले भारतीय अधिकारी, अब तक हुई 2 सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend