ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का शीतकालीन सत्र जारी , आज राज्यसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक 2023

UB India News by UB India News
December 8, 2023
in सांसद
0
संसद का शीतकालीन सत्र जारी , आज राज्यसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक 2023
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज राज्य सभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक पेश किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को इसे लोकसभा में पेश किया गया था। उन्होंनेकहा कि नए संशोधन विधेयक के तहत जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए आरक्षित की गई हैं ”क्योंकि पीओके हमारा है।” केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के इतिहास में पहली बार नौ सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं और अनुसूचित जाति के लिए भी सीट आरक्षित की गई है।

राज्यसभा में आज जम्मू कश्मीर बिल पर चर्चा होगी। इससे पहले कल गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि नए संशोधन विधेयक के तहत जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए आरक्षित की गई हैं ”क्योंकि पीओके हमारा है।”

RELATED POSTS

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

सत्र शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और कैबिनेट से उन्हें निकालने की मांग की।

आज राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल पेश किए जा सकते हैं। कल यानी सेशन के तीसरे दिन ये बिल लोकसभा में पास हो गए। सदन में चर्चा के दौरान अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू का एक लेटर पढ़ा।

इस लेटर के हवाले से गृह मंत्री ने कहा- ‘नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को लिखा था कि कश्मीर मुद्दा यूएन ले जाना गलती थी।’ शाह के बयान पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने हंगामा किया। शाह ने कहा कि मैंने वही बात कही, जो खुद नेहरू ने अब्दुल्ला से कही थी।

शाह ने ये भी कहा कि कश्मीर में सेना जीत रही थी, तभी सीजफायर कर दिया गया। नेहरू की गलती से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) बन गया। देश की जमीन का जाना नेहरू का ब्लंडर था।

सदन में गौमूत्र वाले बयान पर नारेबाजी, फिर डीएमके सांसद की माफी

बुधवार को लोकसभा में DMK नेता के गौमूत्र वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी नेताओं ने माफी मांगो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद सेंथिल ने लोकसभा में अपने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा- कल अनजाने में मेरे बयान से किसी सदस्य या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं, मुझे इसका अफसोस है।

मंगलवार को सेंथिल कुमार ने कहा था कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं। जिस पर आज सदन में जमकर हंगामा हुआ। सेंथिल के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

अब पढ़िए बीते तीन दिन संसद में क्या हुआ …

6 दिसंबर: शाह ने लोकसभा में नेहरू की चिट्ठी पढ़ी, जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक पास हुआ

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल पास हो गए। सदन में चर्चा के दौरान अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू को कोट किया।

गृह मंत्री ने कहा- ‘नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को लिखा था कि कश्मीर मुद्दा यूएन ले जाना गलती थी।’ शाह के बयान पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने हंगामा किया। शाह ने कहा कि मैंने वही बात कही, जो खुद नेहरू ने अब्दुल्ला से कही थी।​ ​​​​​​

5 दिसंबर : लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक पेश

लोकसभा में अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- सरकार कृषि सुधारों पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ही काम कर रही है। इसमें MSP को उत्पादन लागत से 50% ज्यादा तय किया गया है। वहीं महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश नहीं हुई। पहले दिन इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी। उधर राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में बताया कि बैंकों ने 33,801 करोड़ रुपए की वसूली की है।

4 दिसंबर : सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (अमेंडमेंट) बिल, अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 पेश

पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मोदी-मोदी के नारे लगे। लोकसभा में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (अमेंडमेंट) बिल 2023 पेश हुआ। एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने इस बिल को पेश किया।अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश हुआ। अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल पर चर्चा शुरू की। यह बिल पारित भी हो गया। राज्यसभा में इसे पहले ही पास किया जा चुका है।

राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस बिल 2023 पेश किया गया और पारित भी हो गया। राज्यसभा में राघव चड्ढा का सस्पेंशन भी वापस ले लिया गया। 115 दिन बाद उनका निलंबन हटा। केंद्र ने राज्यसभा को बताया कि 2015 से PMY-U के तहत 1.18 करोड़ घर स्वीकृत हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 23, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने NEET...

Next Post
DMK सांसद की ‘गोमूत्र राज्य’ टिप्पणी निंदाजनक , बयान के लिए माफी मांगी

DMK सांसद की ‘गोमूत्र राज्य’ टिप्पणी निंदाजनक , बयान के लिए माफी मांगी

पार्टी  EVM में गड़बड़ियों की वजह से हारी

पार्टी EVM में गड़बड़ियों की वजह से हारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend