ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिजोरम चुनाव मतगणना जारी, ZPM की 17 सीटों पर जीत, MNF की 06 सीटों पर जीत पक्की, दो सीटों पर जीती भाजपा

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मिजोरम चुनाव मतगणना  जारी,  ZPM की 17 सीटों पर जीत, MNF की 06 सीटों पर जीत पक्की, दो सीटों पर जीती भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बाद अब मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना की बारी है. पहले मिजोरम की मतगणना 3 दिसंबर को ही होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों, एनजीओ, छात्र संगठनों और चर्च की अपील के बाद चुनाव आयोग ने इसकी तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी, क्योंकि ईसाई बहुल राज्य के लोगों के लिए रविवार का दिन खास अहमियत रखता है.

मिजोरम में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यहां इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे. राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 फीसदी से ज्यादा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

मिजोरम में एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि बीजेपी ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होना है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी. 13 केंद्रों पर 40 विधानसभा सीट में से प्रत्येक के लिए एक मतगणना हॉल बनाया गया है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी.

अधिकारी ने कहा कि 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र जबकि 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है. कुछ सीटों पर जहां मतदाताओं की संख्या कम है, केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी. मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल होंगे. एच लियानजेला ने कहा कि कुल मिलाकर, ईवीएम के लिए 399 टेबल और डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 56 टेबल होंगी.

मतगणना से पहले आए एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों में मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में से एमएनएफ को 15 से 21 सीटें, कांग्रेस को 2 से 8 सीटें, जेडपीएम को 12 से 18 सीटें और अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसी पोल के आंकड़ों के मुताबिक, वोटशेयर के मामले में यहां एमएनएफ को 32 फीसदी, कांग्रेस को 25 फीसदी, जेडपीएम को 29 फीसदी और अन्य को 14 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल ने मिजोरम में जेडपीएम की ओर से क्लीन स्वीप किए जाने की भविष्यवाणी की है. इस पोल के मुताबिक, यहां जेडपीएम को 28-35 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा की एमएनएफ सिर्फ 3-7 सीटों पर सिमट सकती है. पोल के आंकड़ों के मुताबिक, मिजोरम में कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 0-2 सीटों पर जाने का अनुमान जताया गया है.

Dec 04, 2023 12:54 (IST)

Mizoram Election Result 2023: मिजोरम में ZPM सत्ता की रेस में सबसे आगे, डिप्टी सीएम हारे, CM पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) मिजोरम में सत्ता हासिल करने जा रही है. पार्टी  पहले ही 12 सीटें जीत चुकी है और 15 सीट पर आगे चल रही है. वहीं, सत्तारूढ़ एमएनएफ ने दो सीटें जीत ली हैं और आठ अन्य पर आगे चल रही है. लेकिन एमएनएफ के कई वरिष्ठ नेता या तो पीछे चल रहे हैं या पहले ही हार चुके हैं. तीन राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा आइजोल पूर्व -1 सीट पर जेडपीएम के लालथनसांगा से पीछे चल रहे हैं.डिप्टी सीएम तावंलुइया तुइचांग सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा से 909 वोटों के अंतर से हार गए. ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआतकिमा आइजोल पश्चिम-द्वितीय सीट पर जेडपीएम के लालनघिंगलोवा हमार से 4,819 वोटों से हार गए. स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना दक्षिण तुईपुई सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से 135 वोटों से हार गए. जेडपीएम के सीएम उम्मीदवार लालदुहोमा ने एमएनएफ के मालसावमज़ुआला वानचावंग  को  2,982 वोटों से हराकर सेरछिप सीट जीती. भाजपा ने एक सीट जीती, और एक अन्य पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है.मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 21 है.
Dec 04, 2023 12:44 (IST)

Mizoram Election Result 2023 Live: मिजोरम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पहली जीत, MNF उम्मीदवार को 1,241 वोटों से हराया

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के ह्राह्मो ने पलक विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)के नेता केटी रोखाव को 1,241 वोटों से हरा दिया. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.बीजेपी के ह्राह्मो को 6,064 वोट मिले जबकि रोखाव को 4,823 मत मिले.निर्वाचन आयोग ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार आईपी जूनियर को 3,729 मत मिले, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार के रॉबिन्सन को 1,378 वोट मिले.
Dec 04, 2023 12:35 (IST)

Mizoram Election Results 2023 Live: स्वास्थ्य मंत्री लालथंगलियाना तुईपुई सीट से जेडपीएम उम्मीदवार से हारे

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की सोमवार को जारी गणना के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना साउथ तुईपुई सीट से जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से हार गए. लालपेखलुआ को 5,468 मत मिले, जबकि लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा को 2,958 वोट मिले.
Dec 04, 2023 11:52 (IST)

Election Result 2023 Live Updates: ZPM के लालनघिंगलोवा हमार ने मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा हराया
आइजोल वेस्ट- II सीट पर मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा जेडपीएम के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार से हार गए.चुनाव आयोग ने कहा कि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के लालनघिंगलोवा हमार को 10,398 वोट मिले, जबकि मिज़ो नेशनल फ्रंट के लालरुआत्किमा को 5,579 और कांग्रेस के एनगुर्डिंगलियाना को 1,528 वोट मिले. निर्वाचन आयोग के अनुसार,निर्दलीय उम्मीदवार के लालडिंगलियाना को केवल 99 वोट मिले.
Dec 04, 2023 11:20 (IST)

Mizoram Election Result 2023: MNF के हाथों से छिन सकती है सत्ता, रुझानों में ZPM सबसे आगे

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) साल 2018 के मिजोरम विधानसभा चुनाव में 26 सीटों से जीत हासिल करने वाली मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को पछाड़ दिया है.  साल 2018 में जेडपीएम 8 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. लेकिन इसबरा अबतक के रुझानों में ZPM सबसे आगे हैं. इसे बहुमत मिल चुकी है.

UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
सियासी शतरंज में दोनों तरफ मोदी, 2023 के चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव  हुआ है……

सियासी शतरंज में दोनों तरफ मोदी, 2023 के चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है......

एमपी में BJP की प्रचंड जीत ,230 विधानसभा सीट में से बीजेपी  163 सीटें जीती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend