ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

17वीं लोकसभा का आख़िरी शीतकालीन सत्र शुरुआत हंगामे के बीच , राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in सांसद
0
17वीं लोकसभा का आख़िरी शीतकालीन सत्र शुरुआत हंगामे के बीच , राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

17वीं लोकसभा का आख़िरी शीतकालीन सत्र शुरुआत हंगामे के बीच हुई. संसद में सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताली बजाकर शानदार स्‍वागत किया. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली मानसून सत्र में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे जिस पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. 22 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में 21 महत्वपूर्ण बिल पेश करने की तैयारी है. इस सत्र के दौरान लोकसभा में उस वक्त हंगामा हो सकता है, जब सदन की आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के आरोप में निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.

सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए एक भारी विधायी एजेंडा पेश किया है, जिसमें औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए प्रमुख विधेयक, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने से संबंधित विधेयक शामिल है. सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मीडिया को संबोधित करेंगे. इधर, विधानसभा चुनाव नतीजों से निराश कांग्रेस भी सत्र से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेगी और सदन में अपनी रणनीति को लेकर चर्चा करेगी.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

LIVE Updates…

Dec 04, 2023 13:01 (IST)

Lok Sabha: कांग्रेस सांसदों पर बरसीं स्‍मृति इरानी
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान एक कांग्रेस सदस्य ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का नाम लिया. इस पर स्‍मृति ने कहा- माननीय सदस्य को शायद इतनी बेचैनी इसलिए हो रही है, क्योंकि उनकी पार्टी अभी कल ही तीन राज्यों में बुरी तरह हारी है.
Dec 04, 2023 12:56 (IST)

महुआ मोइत्रा के मुद्दे पर स्‍पीकर को अधीर रंजन का पत्र
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं. इसके पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने महुआ मोइत्रा के सदन से निष्कासन की अटकलों पर स्पीकर ओम बिरड़ा को एक पत्र लिखा. पत्र में अधीर रंजन ने कहा- निष्कासन एक गंभीर सज़ा है और इसके व्यापक प्रभाव होंगे.
महुआ मोइत्रा में मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट कल होगी लोकसभा में पेश
लोकसभा में महुआ मोइत्रा में मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट कल लोकसभा में पेश की जाएगी. महुआ मोइत्रा के मुद्दे पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष के सांसदों ने आज इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की. 

विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा खबर ये भी है कि महुआ मोइत्रा मामले में आज लोकसभा में एथिक्स कमिटी रिपोर्ट पेश नहीं होगी।

Dec 04, 2023 12:08 (IST)

Parliament Winter Session 2023Live: लोकसभा ने दिवंगत छह पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा ने सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन छह पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया और कुछ पल मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा को छह पूर्व सदस्यों ताराचंद पटेल, विजय कुमार यादव, सरताज सिंह चटवाल, प्रभात सिंह चौहान, डीबी चंद्रगौड़ा और वासुदेव आचार्य के निधन के बारे में सूचना दी.
Dec 04, 2023 11:58 (IST)

Parliament Winter Session Live:”जनता का जो फैसला है वह सिर आंखों पर…”: कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि हम योजनाएं तो लेकर आए. कर्नाटक में लेकर आए हैं… हिमाचल में लेकर आए हैं… छत्तीसगढ़ में भी लेकर आए… हम किसानों के लिए भी लेकर आए… यह हमारे लिए भी शॉकिंग है कि हमारा वोट प्रतिशत केवल एक फ़ीसदी घटा है, लेकिन क्या चूक थी, जिस वजह से हम लोगों को अपनी गारंटी बताने में सफल रहे. इसकी हम समीक्षा करेंगे, लेकिन जनता का जो फैसला है वह सिर आंखों पर…
Dec 04, 2023 11:52 (IST)

Parliament Winter Session 2023 Live updates: गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे दानिश अली
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली मानसून सत्र में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे जिस पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.
Dec 04, 2023 11:23 (IST)

Parliament Winter Session Live: “संसद में प्‍लेकार्ड नहीं चलेंगे”
लोकसभा में महुआ मोइत्रा की रिपोर्ट के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा है. इसे लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में प्‍लेकार्ड भी दिखाए. इसे लेकर लोकसभा अच्‍छा ओम बिलड़ा ने कहा- संसद में प्‍लेकार्ड नहीं चलेंगे… इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई.
Dec 04, 2023 11:12 (IST)

Parliament Winter Session:लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के बीच हुई है. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है.
Dec 04, 2023 11:04 (IST)

Parliament Session: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, ताली बजाकर हुआ पीएम मोदी का स्‍वागत
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. संसद में सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताली बजाकर शानदार स्‍वागत किया. प्रधानमंत्री के सदन में आने के बाद भाजपा के सदस्य और सरकार के कुछ मंत्री अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘बार-बार मोदी सरकार, तीसरी बार मोदी सरकार’ तथा ‘एक गारंटी, मोदी की गारंटी’ जैसे नारे लगाने लगे.
Dec 04, 2023 10:31 (IST)

Parliament Winter Session 2023 Live updates: लोकतंत्र के मंदिर को मंच मत बनाइए- PM मोदी
देश में ठंड धीमी गति से बढ़ रही है, लेकिन राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है. चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं. ये देश के भविष्‍य को सुनिश्चित करने वाले परिणाम हैं. उत्‍तम जनादेश के बाद संसद के मंदिर में मिल रहे हैं. मेरी सभी सांसदों से अपील है कि सकारात्‍मक विचार लेकर संसद में आइए. बाहर की पराजय का गुस्‍सा संसद में लेकर मत आइएगा. लोकतंत्र के मंदिर को राजनीति का मंच मत बनाइए. देश को सकारात्‍मकता का संदेश दें.
Dec 04, 2023 09:49 (IST)

Parliament Winter Session 2023 Live updates: सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार- संसदीय कार्य राज्य मंत्री

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हम विपक्ष से कहेंगे कि वह चर्चा करें… नोटिस दें. लोकसभा में स्पीकर और राज्यसभा में अध्यक्ष तय करेंगे कि किस मुद्दों पर चर्चा करना है. सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है.
Dec 04, 2023 09:30 (IST)

Parliament Winter Session 2023 Live updates:आशा है सत्र के दौरान सभी दलों के सक्रिय सहयोग मिलेगा- ओम बिरला
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र प्रारंभ होने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट किया, “लोकसभा का Winter Session आज से प्रारंभ हो रहा है…

Dec 04, 2023 09:17 (IST)

Parliament Winter Session: निशिकांत दुबे ने कहा- मेरे संसदीय जीवन का सबसे बड़ा दिन

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कहा, “आज मेरे संसदीय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है,आज शुरुआत माता-पिता जी का आशीर्वाद लेकर किया.” बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे ने ही आरोप लगाए हैं.
Dec 04, 2023 09:08 (IST)

Parliament Session Live: मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश

संसद में ‘सवाल पूछने के लिए पैसे लेने’ से संबंधित शिकायत पर मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है.
Dec 04, 2023 07:55 (IST)

Parliament Session Live: केंद्र सरकार का विधायी एजेंडा
केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए एक भारी विधायी एजेंडा पेश किया है, जिसमें औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए प्रमुख विधेयक, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने से संबंधित विधेयक शामिल है.
Dec 04, 2023 07:54 (IST)

Parliament Session Live: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता संसद के अंदर और चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करने के लिए सोमवार सुबह बैठक करेंगे.
Dec 04, 2023 07:51 (IST)

Parliament Winter Session Live: महुआ मोइत्रा में मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट टेबल होगी
महुआ मोइत्रा के निष्कासन संबंधी अचार समिति की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी. महुआ मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है. लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रसारित कार्य सूची के अनुसार, आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे.

UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 22, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने NEET...

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। हालांकि, पहले दिन ही विपक्ष ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया।...

सर्वदलीय बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा , विपक्षी सांसदों ने बैठक से सांकेतिक रूप से वॉकआउट……………..

सर्वदलीय बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा , विपक्षी सांसदों ने बैठक से सांकेतिक रूप से वॉकआउट……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का विपक्ष ने शुरू में बहिष्कार कर दिया....

Next Post
17वीं लोकसभा का आख़िरी शीतकालीन सत्र शुरुआत हंगामे के बीच , राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद में विधानसभा चुनाव परिणाम का दिखा असर, कुछ इस अंदाज में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत

तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत, KCR का हैट्रिक का सपना टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend