भारतीय वायु सेना के दो पायलट घायल की मौत की खबर झूठी निकली है। दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि विमान क्रैश होने की वजह से 2 पायलट की मौत हो गई है। हालांकि बाद में सच सामने आया कि पायलट की मौत नहीं हुई है लेकिन उन्हें गंभीर चोटें सामने आई हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल वायुसेना के अधिकारी के हवाले से खबर सामने आई कि विमान क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हुई है। भारतीय वायु सेना के दो पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं। हालांकि बाद में ये जानकारी मिली कि दोनो पायलट गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है।
भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया, ‘एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं। किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
तेलंगाना में सोमवार को एयरफोर्स का ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलट को गंभीर चोटें सामने आई हैं। हादसा आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर हुआ. इंडियन एयरफोर्स ने घटना की जानकारी दी है. एयरफोर्स ने बताया कि आज सुबह रूटीन ट्रेनिंग के दौरान PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो पायलट सवार थे. दोनों को बहुत गंभीर चोटें आईं ,किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा.
IAF ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया है। इस बीच, अभी तक नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है.
तेलंगाना टुडे के मुताबिक विमान कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया. इस बीच स्थानीय लोग इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि भारतीय वायुसेना के विमान में कितने लोग सवार थे. बीते महीने अक्टूबर महीने में, महाराष्ट्र के पुणे में एक गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया.
#WATCH | A Pilatus PC 7 Mk II aircraft met with an accident today morning during a routine training sortie from AFA, Hyderabad. Both pilots onboard the aircraft sustained fatal injuries. No damage to any civil life or property has been reported: Indian Air Force officials https://t.co/EbRlfdILfg pic.twitter.com/Eu65ldloo6
— ANI (@ANI) December 4, 2023







