ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले 52% आबादी पर बीजेपी की सत्ता:कांग्रेस महज 3 राज्यों में सिमटी

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
लोकसभा चुनाव से पहले 52% आबादी पर बीजेपी की सत्ता:कांग्रेस महज 3 राज्यों में सिमटी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे करीब-करीब साफ हो गए हैं। नतीजों के बाद देश के कुल 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से 16 में अब बीजेपी+ सरकार होगी। इनमें 12 राज्यों में बीजेपी अकेले अपने दम पर सत्ता में रहेगी। कांग्रेस महज 3 राज्यों तक सिमट गई है। गठबंधन के साथ कांग्रेस कुल 5 राज्यों की सत्ता में बची है।

  • फिलहाल देश में 30 विधानसभाएं हैं। इनमें 2 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी भी हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों के बाद अब 16 प्रदेशों की सत्ता में बीजेपी आ जाएगी। यहां देश की करीब 52% आबादी रहती है। इनमें अपने बूते 12 प्रदेशों में और बाकी 4 प्रदेशों में गठबंधन साथियों के साथ। इनमें से कोई भी दक्षिण भारत का राज्य नहीं।
  • बीजेपी के अकेले अपने दम पर सरकार बनाने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गठबंधन वाले राज्यों में महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम हैं।
  • कांग्रेस अपने दम पर सिर्फ 3 राज्यों में सत्ता में है- कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश। इसके अलावा बिहार और झारखंड की सत्ता के गठबंधन में शामिल है।

अगर देश को 6 हिस्सों में वर्गीकृत करके देखें तो दक्षिण और पूर्वी भारत को छोड़कर बाकी 4 जगह बीजेपी बेहद ताकतवर नजर आती है…

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

1. पूर्वोत्तर भारत (सिक्किम समेत): बीजेपी का दबदबा

नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में कुल 498 विधायक हैं। इनमें से बीजेपी के 206 विधायक हैं, यानी 41.3%। इसी तरह नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कुल 25 सांसद आते हैं। इनमें बीजेपी के 15 सांसद हैं, यानी 60%।

2. पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान): बीजेपी का दबदबा

महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना के साथ बीजेपी सरकार है। गुजरात में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार है और अब राजस्थान में भी बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। इन तीनों प्रदेशों के 670 विधायकों में से 331 बीजेपी के पास थे। यानी 49%। 3 दिसंबर को राजस्थान के नतीजों के बाद बीजेपी विधायकों की संख्या 30 से 40 बढ़ सकती है। यानी यहां 50% से ज्यादा विधायक बीजेपी के हो जाएंगे। इसी तरह इन प्रदेशों के कुल 99 सांसदों में से 73 बीजेपी के हैं, यानी 72%।

3. पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा): बीजेपी और कांग्रेस दोनों का असर नहीं

बिहार में महागठबंधन की सरकार है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, झारखंड में जेएमएम की सरकार और ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। यानी पूर्वी भारत में कहीं भी बीजेपी की सरकार नहीं है। यहां कुल 722 विधायकों में से 196 बीजेपी के हैं, यानी 27%। इसी तरह इन प्रदेशों के कुल 117 सांसदों में से 54 बीजेपी के हैं, यानी 46%।

4. उत्तर भारत (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड): बीजेपी और आम आदमी पार्टी का दबदबा

उत्तर भारत में हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है। उत्तर भारत से कुल 818 विधायक चुने जाते हैं, जिनमें से बीजेपी के कुल 377 विधायक हैं यानी 46%। इसी तरह कुल 189 सांसदों में से बीजेपी के 98 सांसद हैं, यानी 52%।

5. मध्य भारत (एमपी, छत्तीसगढ़): बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की

मध्य प्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। यहां कुल 420 विधायक चुने जाते हैं, जिसमें 144 बीजेपी के थे, यानी 34%। 3 दिसंबर को आए नतीजों के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाई है। दोनों राज्यों में बीजेपी के करीब 70 विधायक बढ़ सकते हैं। इसी तरह कुल 40 में से 37 सांसद बीजेपी के हैं यानी 92%।

6. दक्षिण भारतः बीजेपी पूरी तरह से साफ

कर्नाटक की हार के बाद दक्षिण के 5 में से किसी राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं। दक्षिण भारत के 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से कुल 130 लोकसभा सांसद आते हैं। इनमें बीजेपी के केवल 29 सांसद है, यानी 22%। इनमें भी 25 सांसद कर्नाटक से और 4 तेलंगाना से हैं।

दक्षिण भारत के इन राज्यों की विधानसभाओं में कुल 923 विधायक हैं। कर्नाटक चुनाव से पहले तक इनमें से भी बीजेपी के पास कुल 135 विधायक थे। कर्नाटक में बीजेपी के 40 विधायक कम होने के बाद यह आंकड़ा भी घटकर 95 का बचा है। यानी दक्षिण भारत के कुल विधायकों में बीजेपी के सिर्फ 10% विधायक हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
आम चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता से लोहा लेने के लिए एनडीए को इंद्रधनुष के रंग से रंगना चाहती है भाजपा……………..

पीएम मोदी चेहरा पर जीत की गोटियां जिसने चुपचाप बिछाईं, अमित शाह यूं ही नहीं हैं बीजेपी के 'चाणक्य'

मिजोरम में जेडपीएम को मिला बहुमत, CM-मंत्रियों को मिली हार, बीजेपी के खाते में भी दो सीटें

मिजोरम में जेडपीएम को मिला बहुमत, CM-मंत्रियों को मिली हार, बीजेपी के खाते में भी दो सीटें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend