ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IND vs AUS चौथा टी-20 मैच आज रायपुर में खेला जाएगा

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
IND vs AUS चौथा टी-20 मैच आज रायपुर में खेला जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत हासिल की है। उसे 66 में हार मिली है, 4 मैच टाई रहे हैं और 6 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं। उसे 82 में हार मिली है और 3 मैच टाई रहे हैं। पाकिस्तान के 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। एक और जीत के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।

मैच से जुड़ा स्टैट्स-
सूर्यकुमार यादव 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने से केवल 21 रन दूर हैं। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे।

हेड टु हेड रिकॉर्ड
भारत ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट और 26 नवंबर को दूसरे मैच में 44 रन से हराया। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मेजबान भारत और कंगारू टीम के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 सीरीज खेली गई हैं। इसमें पांच भारत जीता और 2 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

गायकवाड ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए
भारत के ओपनर ऋतुराज गायकवाड भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीरीज के शुरुआती तीन मैच में एक में शतक और एक में अर्धशतक जड़े हैं। वहीं टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वो तीन मैचों में 138 रन बनाए हैं। इस साल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्या टॉप पर हैं। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई का परफॉर्मेंस शानदार रहा है।

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप विकेटटेकर एलिस
इस सीरीज में कंगारू टीम की ओर से टॉप रन स्कोरर जोस इंग्लिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में एक शतक की मदद से 122 रन है। उन्होंने यह शतक सीरीज के पहले मैच में लगाया था। वहीं दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल और तीसरे पर स्टीव स्मिथ हैं, लेकिन ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौट जाने की वजह से अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे। इस तरह टॉप रन स्कोरर इस मैच में कप्तानी कर रहे मैथ्यू वेड हैं। वहीं टॉप विकेटटेकर नाथन एलिस हैं। उनके नाम तीन मैचों में तीन विकेट है।

टीम अपडेट-
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी शादी की वजह से तीसरे मैच से छुट्टी ले लिए थे। जो इस मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं, और आज के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, जोश इंग्लिस और शॉन एबट ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। ये छह खिलाड़ी अगले दोनों मैच में नहीं खेलेंगे।

पिच रिपोर्ट
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। वहीं बैटर्स को यहां थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

वेदर फॉरकास्ट
रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। धुप खिली रहेगी और गर्मी भी रहेगी। बारिश की 4% आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, एरन हार्डी, मैथ्यू शॉर्ट, बेन मैकडरमॉट, टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर सांघा।

जिस स्टेडियम में होना है भारत vs ऑस्ट्रेलिया T20 मैच वहां बिजली कटी, 3.25 करोड़ का बिल बकाया

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पांच T20 मैचों की सीरीज के लिए इस वक्त भारत के दौरे पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि भारतीय टीम सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। अगर वो आज यह मैच जीत जाती है तो वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस स्टेडियम में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है वहां बिजली नहीं है।

5 साल पहले काट दिया था बिजली कनेक्शन

इस महत्वपूर्ण मुकाबले से कुछ ही घंटे पहले स्टेडियम के कुछ हिस्सों में बिजली गायब हो गई है और इसका कारण बिजली बिल जिसका भुगतान नहीं करना है। स्टेडियम प्रबंधन ने 2009 से एक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। यह बिल कुल 3.16 करोड़ रुपये का है। बिल जमा नहीं होने की वजह से 5 साल पहले स्टेडियम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था।

बिजली बिल बकाया राशि के भुगतान के लिए आधे दर्जन से अधिक बार नोटिस जारी किए गए है साथ ही एक बार स्टेडियम कुर्क तक करने की कार्यवाही की तैयारी की गई परंतु ज़िम्मेदार अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी एक दूसरे के ऊपर बता कर पल्ला झाड़ते हुए दिखाई देते है।

जनरेटर के भरोसे मैच

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अनुरोध पर एक अस्थायी कनेक्शन स्थापित किया गया था, लेकिन यह केवल दर्शक दीर्घा और बॉक्स को कवर करता है। आज मैच के दौरान फ्लडलाइट को जलाने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल की जरुरत होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
कॉप-28: दुबई में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम, 21 घंटे में 7 द्विपक्षीय बैठक और देंगे 4 भाषण

कॉप-28: दुबई में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम, 21 घंटे में 7 द्विपक्षीय बैठक और देंगे 4 भाषण

इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend