ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मामले पर सियासत तेज, जेडीयू ने बीजेपी पर श्रेय लेने का लगाया आरोप

UB India News by UB India News
November 30, 2023
in जदयू, पटना
0
उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मामले पर सियासत तेज, जेडीयू ने बीजेपी पर श्रेय लेने का लगाया आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड की सिल्कयारा डंडाल गांव टनल में 12 नवंबर से फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. टनल में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले गिजास गांव के दीपक भी फंसे थे. बिहार के कुल 5 मजदूर फंसे हुए थे. जिनके परिजन काफी चिंतित थे, लेकिन टनल से सभी के सुरक्षित बाहर निकलने पर गांव के लोगों ने पटाखा फोड़ जश्न मनाया है. परिजनों ने दीपक के सकुशल निकलने पर गांव में मिठाई भी बांटी है. दीपक की आवाज सुनते ही परिजनों के आंख से खुशी के आंसू छलक पड़े. वहीं, अब उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू मामले पर सियासत भी जोर पकड़ते जा रही है.

घर वालों के आंखों में खुशियों के आंसू 

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

आपको बता दें कि, 17 दिन से टनल में फंसा दीपक पहाड़ों का सीना चीर कर बाहर निकाला तो उसके घर वालों के आंखों में खुशियों के आंसू छलक पड़े. दीपक के पिता शत्रुघ्न राय ने बताया कि जब से घटना की सूचना मिली घर में सभी की भूख, प्यास और नींद गायब हो गई थी. सबको बेटे की सकुशल घर वापसी का इंतजार था. बेटे दीपक के टनल से सकुशल निकलने पर केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार को उन्होंने धन्यवाद दिया. वहीं, दीपक की मां उषा देवी ने भी दीपक के टनल से सकुशल बाहर निखलने पर अपना खुशी जाहिर कर रही थी.

सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर साधा निशाना 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूर के निकलने पर बिहार सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया ना देने पर कहा कि बिहार में कोई सरकार नहीं चल रही है. 17 दिन तक पांच मजदूर बिहार के वहां फंसे रहे देश चिंतित था, देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रोज इसकी मॉनीटरिंग कर रहे थे. बिहारी हमारे लिए गर्व का विषय है मगर सत्ता में बैठे हुए लोगों को कोई चिंता ही नहीं है. देश के प्रधानमंत्री सफलता और असफलता को नहीं देखते हैं. हारे हुए लोगों को गले लगाकर उनका हौसला आगे जीत को लेकर बढ़ाते हैं. देश के साइंटिस्ट हो या खिलाड़ी सभी को उन्होंने भरोसा दिया है.

जेडीयू ने बीजेपी पर श्रेय लेने का लगाया आरोप

वहीं, जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर इसका श्रेय लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा की जीत गए तो क्रेडिट ले रहे हैं और हार जाते तो दूसरे पर डाल देते, कोई दुर्घटना हो जाती तो दूसरे पर और निकल गए तो सब उनका, ये बीजेपी की रणनीति है. फाईनल मैच में हार गए तो कुछ नहीं कहा, श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को प्रधानमंत्री को रोकना चाहिए अगर देश में कोई शुभ काम हो तो उनको नहीं जाने देना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
नीतीश कुमार घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

'BPSC से चयनित 32 हजार शिक्षक किसी स्कूल में योगदान करने को तैयार नहीं': सुशील मोदी

क्या पाठक से भिड़कर गलती कर बैठे  चंद्रशेखर?

नव चयनित शिक्षकों को आज 30 नवंबर तक योगदान करने का विभाग की ओर से अल्टीमेटम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend