ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश की बिगड़ी तबीयत, राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
सीएम नीतीश की बिगड़ी तबीयत, राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले चार-पांच दिनों से बीमार चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल फीवर हुआ है, जिसके बाद से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने कि सलाह दी है. डॉक्टर लगातार सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिनों दिल्ली की यात्रा पर भी थे। वहां से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत कुछ बिगड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

RELATED POSTS

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

सीएम नीतीश के कई कार्यक्रम स्थगित

जानकारी के मुताबिक, बदलते मौसम और ठंड की वजह से सीएम नीतीश की तबीयत कुछ बिगड़ी है। हालांकि, डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर आराम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज पटना के दीघा घाट पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री का नालंदा में भी प्रोग्राम था। हालांकि अब अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनके तय कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है।

राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक कार्यक्रम नालंदा में होना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज राजगीर महोत्सव में शामिल होना था, जहां वो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। उन्हें राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे का था। हालांकि, अब उनके इसमें शामिल की संभावना नहीं है। उनकी जगह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

विजय चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का आगाज

गुरुवार यानी आज से ही तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की शुरुआत होनी थी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करने वाले थे। हालांकि, जिस तरह से मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, उनकी तबीयत खराब हुई उसे देखते हुए सीएम नीतीश का राजगीर दौरा टाल दिया गया है। अब विजय कुमार चौधरी इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने बताया कि मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान ही नीतीश जी को फीवर आया था, पिछले दिन-चार दिनों से बुखार है. डॉक्टरों के अनुसार वायरल फीवर है, दो-चार दिन में ठीक हो जाएगा. फिलहाल डॉक्टरों ने नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है. हालांकि बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे बुखार कम होने के साथ-साथ नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है

गले में खराश और सर्दी-खांसी से परेशान हैं CM

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार बुखार के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले में खराश के कारण अधिक परेशान हैं. वहीं कल दोपहर से बुखार थोड़ा कम है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार जब जब दरभंगा सेलौटे थे तब से ही उन्हें वायरल फीवर था. इसके पहले मुंगेर में जब मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए गए थे तो उन्हें हल्की सर्दी थी. हालांकि इसके बाद मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में भाग लेकर जब पटना पहुंचे उनका वायरल बुखार बढ़ गया था. फिलहाल नीतीश कुमार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. हालांकि सीएम घर से ही थोड़ा बहुत काम करते हुए बहुत जरूरी फाइलों का निपटारा भी कर रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

by UB India News
July 19, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में अब हेलीकॉप्टर से शहर घूमने का सपना सच हो गया. शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 19, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

Next Post
बिहार की सत्ताधारी महागठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है?

बिहार की सत्ताधारी महागठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है?

अमेरिका ने भारत पर लगाया गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप!

खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने की किसने रची साजिश? कौन है निखिल गुप्ता?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend