ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा स्थापना दिवस : चिराग पटना में तो पारस हाजीपुर में करेगे समारोह

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in पटना, लोजपा
0
दल नहीं दिल टूटा है.., नहीं होंगे साथ…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस समारोह में हर पंचायत के कार्यकर्ता राज्य सरकार को बदलने का संकल्प लेंगे। यह बात गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में अतिपिछडा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तैयारी समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान वर्ष 2025 के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। आज बिहार के सबसे लोकप्रिय नेता का नाम चिराग पासवान है‚ जिनकी स्वीकार्यता समाज के हर वर्ग में है। २८ नवम्बर को पार्टी का स्थापना दिवस है‚ जो बापू सभागार में होगा। यह स्थापना दिवस बिहार का भविष्य तय करेगा। एक–एक कार्यकर्ता बिहार फर्स्ट‚ बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर बिहार को देश के पहले स्थान पर लाने का अभियान शुरू करेगा।

राष्ट्रीय लोजपा के स्थापना दिवस पर ५० हजार लोग शामिल होंगे
हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में २८ नवम्बर को होने वाले राष्ट्रीय लोजपा के २४वें स्थापना दिवस समारोह में ५० हजर लोग शिरकत करेंगे। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजित बैठक में कही। बैठक में रालोजपा एवं दलित सेना के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे।
पशुपति पारस ने कहा कि २८ नवम्बर को स्थापना दिवस में बिहार सहित पूरे देश भर से पचास हजार से ज्यादा पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ता हाजीपुर पहुंचेंगे। इसी लक्ष्य को लेकर बिहार सहित पूरे देश भर में स्थापना दिवस कार्यक्रम की पार्टी जनों के द्वारा जोर–शोर से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाजीपुर हमारे पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के साथ–साथ मेरी भी कर्मभूमि है। हाजीपुर के लोगों ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को कई बार जीत दिलवाक लोकसभा भेजा। हाजीपुर की जनता के अपार जनसमर्थन से रामविलास पासवान ने दो–दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड़ रिकॉर्ड़ में अपना नाम दर्ज करवाया। उन्हें देश के छह प्रधानमंत्रियों के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मुझे भी हाजीपुर की जनता के आशीर्वाद के बदौलत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की आत्मा हाजीपुर में बसती थी। उन्होंने वर्ष २००० में २८ नवम्बर के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी का निर्माण करवाया था। प्रतिवर्ष हम लोग पार्टी का स्थापना दिवस पटना में मनाते थे‚ लेकिन इस बार इस कार्यक्रम को हाजीपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी एवं दलित सेना के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं एवं नेताओें से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में २८ नवम्बर को हाजीपुर पहुंचें। २८ नवम्बर का स्थापना दिवस कार्यक्रम आज तक जितने भी पार्टी के कार्यक्रम बिहार में हुए हैं उन सभी कार्यक्रमों के रिकॉर्ड को तोडेगा। पारस ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा विशेष राज्य का मुद्’ा को उठाना एकमात्र चुनावी सगुफा एवं चुनावी स्टंट है और जब–जब चुनाव का समय आता है‚ तब–तब उन्हें विशेष राज्य का दर्जा याद आता है। बैठक में २८ नवम्बर के स्थापना दिवस को लेकर पूरे पटना एवं हाजीपुर को होडिंर्ग्स‚ बैनर‚ पार्टी के झंडे एवं तोरणद्वार से सजाया जा रहा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी इसके सुर तेज , हलाल सर्टिफिकेट पर सियासत

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी इसके सुर तेज , हलाल सर्टिफिकेट पर सियासत

‘पनौती’ के बाद अब ‘फ्यूज ट्यूबलाइट’ पर बवाल, भाजपा ने जारी किया पोस्टर

'पनौती' के बाद अब 'फ्यूज ट्यूबलाइट' पर बवाल, भाजपा ने जारी किया पोस्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend