ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आज तेलंगाना के सिकंदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, 42 दिन में चौथा दौरा

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in प्रदेश
0
प्रधानमंत्री आज तेलंगाना के सिकंदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, 42 दिन में चौथा दौरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले 42 दिनों में तेलंगाना में पीएम का यह चौथा दौरा है।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार चुनाव प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे। पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

RELATED POSTS

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राज्य के लोगों से भाजपा के लिए समर्थन मांगेगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी हफ्ते मंगलवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में ‘बीसी आत्मगौरव सभा’ संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जनता के आशीर्वाद से तेलंगाना में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति (बीसी) का बनेगा। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण भी इस सभा में शामिल हुए थे।

पवन कल्याण की पार्टी के लिए भाजपा ने छोड़ीं आठ सीटें
भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की थी। अंतिम सूची में पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव भी शामिल हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा अन्य उम्मीदवारों में ए श्रीदेवी (बेल्लमपल्ली-अजा), दुग्याला प्रदीप (पेद्दापल्ली), देशपांडे राजेश्वर राव (संगारेड्डी), येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी-अजा), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), राजगोपाल (आलमपुर-अजा), के पुल्ला राव (नरसम्पेट) और पेरुमरपल्ली विजया राजू (मधिरा-अजा) शामिल हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना विधानसभा चुनाव में कुछ 119 सीटों में से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कल्याण की पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

इससे पहले पीएम 1 अक्टूबर को महबूबनगर, 3 अक्टूबर को निजामाबाद में जनसभा कर चुके हैं। वहीं 7 नवंबर को मोदी हैदराबाद आए थे। यहां उन्होंने एलबी स्टेडियम में ‘बीसी आत्मा गौरव’ रैली में हिस्सा लिया था।

पीएम मोदी ने 7 नवंबर को हैदराबाद में एलबी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया था। पीएम ने कहा- भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने पैसा लूटा है उनको चुकाना होगा। ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा- 2014 में लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान इसी स्टेडियम से उन्होंने जनता को संबोधित किया था। भाजपा को उस चुनाव में बड़ी जीत मिली और पार्टी ने पिछड़े वर्ग से आए व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया। आज मैं कह सकता हूं कि इस बार भाजपा को तेलंगाना विधानसभा चुनावों में जीत मिली तो तेलंगाना को अपना पहला पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचे थे। यहां निजामाबाद में उन्होंने कहा था कि तेलंगाना को एक गुजराती बेटे सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी दिलाई थी। अब दूसरा गुजराती बेटा विकास के लिए आया है।

PM मोदी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने यहां की BRS सरकार को विकास के लिए भारी पैसा भेजा, लेकिन उन्होंने उसे लूट लिया। अब तेलंगाना में BRS की सरकार जाना तय है।साथ ही उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों को कांग्रेस से भी सावधान रहने की जरूरत है। पूरा देश उसे नकार चुका है।

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने 13,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और इनॉगरेशन किया। मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव करने का मन बना लिया है। अब यहां पारदर्शी और ईमानदार सरकार की जरूरत है। राज्य के लोगों ने भाजपा को मजबूत किया है। अब तेलंगाना में BJP की सरकार होनी चाहिए।

साथ ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी और सीएम KCR पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के विकास को दो फैमिली पार्टियों ने रोककर रखा है। इन दोनों ही पार्टियों की पहचान करप्शन और कमीशन से है। इन दोनों पार्टियों का एक ही फॉर्मूला है- पार्टी ऑफ द फैमिली, बॉय द फैमिली एंड फॉर द फैमिली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

Next Post
नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend