ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in राष्ट्रीय
0
भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज दिल्ली में होगी। बैठक की सह अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत-यूएस टू प्लस टू वार्ता में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिकी विदेश मंत्री का स्वगात किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 5वीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी इस यात्रा से भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा मिलेगा।

#WATCH दिल्ली: भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "…सितंबर में राष्ट्रपति बिडेन की दिल्ली यात्रा ने हमारे संबंधों के सकारात्मक प्रक्षेपवक्र में बहुत योगदान दिया। जी20 शिखर सम्मेलन में उत्पादक परिणाम सुनिश्चित करने में उनका समर्थन… pic.twitter.com/Zh1cU8HqBF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2023

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा- भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने वाला देश है। अमेरिका शांत और समृद्ध इंडो-पैसेफिक के लिए भारत का सपोर्ट करता है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- ब्लिंकन के दौरे से भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

#WATCH दिल्ली: भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा, "…वैश्विक चुनौतियों के सामने यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र विचारों का आदान-प्रदान करें, समान लक्ष्य खोजें और हमारे लोगों के लिए काम करें।… pic.twitter.com/pgshGqSJrZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2023

2018 में शुरू हुई थी 2+2 बैठक
ये 5वीं बार है जब भारत और अमेरिका के बीच 2+2 डायलॉग हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 2+2 डायलॉग की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका लक्ष्य भारत-अमेरिका के बीच इंडो-पैसेफिक में रक्षा सहयोग बढ़ाना है।

रॉयटर्स के मुताबिक, एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान चीन और इंडो-पैसेफिक पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। इसके अलावा डिफेंस इक्विपमेंट को साथ मिलकर बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा अमेरिका से भारत को फाइटर जेट्स के इंजन और MQ-9 ड्रोन्स सप्लाई करने को लेकर भी बात होगी। साथ ही भारत में फाइटर जेट्स के इंजन और सेमीकंडक्टर बनाने जैसे मुद्दे भी चर्चा का विषय रहेंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी गुरुवार को दिन में ही भारत-अमेरिका वार्ता में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री जयशंकर आज नई दिल्ली में पांचवीं भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का स्वागत करेंगे। यह वार्ता दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और साझेदारी को प्रगाढ़ करने पर केंद्रित होगी।

#WATCH दिल्ली: भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "..रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। आपकी भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका पहले से कहीं अधिक करीब हैं। विभिन्न उभरती भू-राजनीतिक… https://t.co/5wd7vZUYCL pic.twitter.com/fGQ0k09qxr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2023

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन टू प्लस टू सुरक्षा वार्ता के लिए नई दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। दोनों नेता अपने भारतीय समकक्षों के साथ सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर भी चर्चा की जाएगी।

इस विषयों पर होगी चर्चा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि टू प्लस टू वार्ता में रक्षा-सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, इस क्षेत्र के व्यापक पहलुओं, प्रौद्योगिकी सहयोग और दोनों देशों के नागरिक रिश्तों में हो रही तरक्की की समीक्षा की जाएगी। इनके अलावा इस वर्ष जून और सितंबर में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से तय भारत-अमेरिका साझेदारी के भविष्य को लेकर चर्चा होगी। दोनों देश के मंत्री भविष्य में साझेदारी को और मजबूत देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। दोनों देश हिंद प्रशांत क्षेत्र में क्वाड की प्रतिबद्धताओं की भी समीक्षा करेंगे और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा होगी।

भारत-अमेरिका संबंध सही राह पर आगे बढ़ रहे: फेल्टर
वाशिंगटन। टू प्लस टू वार्ता से पहले पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारी जोसेफ एच फेल्टर ने कहा कि भारत-अमेरिका रक्षा संबंध सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हो रही पांचवीं टू प्लस टू वार्ता इसका सटीक उदाहरण है। उम्मीद है कि आगे ये रिश्ते और बेहतर होंगे। उन्होंने रक्षा संबंधों को लेकर जारी समझौतों को दोनों देशों के लिए अहम बताया व कहा दोनों देशों में इतना अहम रिश्ता कहीं और नहीं है। एजेंसी

भारत प्रमुख रणनीतिक साझेदार : व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर भारत को एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिका दुनियाभर में किसी भी विशेष संकट या आकस्मिकता पर देश का रुख तय करने का अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार पर छोड़ देगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा

इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा

बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट

बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend