ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल-हमास युद्ध का आज 35वां दिन है। इस दौरान इजरायली सेना ने मानवता का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) की एक मिसाइल गाजा की इमारत पर गिरने ही वाली थी। मगर आइडीएफ ने देखा कि उसके आसपास बच्चे और आम नागरिक टहल रहे हैं। फलस्वरूप मिसाइल को ब्लास्ट होने से पहले ही आइडीएफ ने एयरस्ट्राइक को रद्द कर दिया। आइडीएफ ने इस घटना को एक्स पर शेयर किया है। इसमें आइडीएफ ने अपने एयरस्ट्राइक के ऑपरेशन को भी दिखाया है कि कैसे आखिरी वक्त में इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक को रद्द करके मासूम बच्चों और निर्दोष फिलिस्तीनियों की जान बचा ली।

आइडीएफ के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इजरायली सेना के टारगेट के करीब बच्चे और नागरिक टहल रहे हैं। मगर आइडीएफ ने कैमरे से यह सबकुछ देख लिया। कई बार टारगेट को बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आइडीएफ ने इस एयरस्ट्राइक को रद्द कर दिया। इससे बच्चों और आम फिलिस्तीनियों की जान बच गई। इजरायल के इस फैसले की चारों ओर तारीफ हो रही है। बता दें कि इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा को चारों ओर से घेर लिया है और हमास आतंकियों का चुन-चुन कर सफाया कर रही है। इजरायली थल सेना के अलावा वायुसेना ने लगातार हमले करना जारी रखा है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

इजरायली सेना का खतरनाक जमीनी ऑपरेशन
इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में हमास आतंकियों के खिलाफ बेहद खतरनाक जमीनी ऑपरेशन चला रखा है। आइडीएफ के जवान हवाई हमले से खंडहर हो चुके शहर के बीच हमास का काल बनकर टहल रहे हैं और उन्हें चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं। इजरायली सेना ने हमास के कई प्रमुख कमांडरों को हमले में मार गिराया है। इजरायली सेना लगातार हमास आतंकियों के प्रमुख ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है। इसमें हजारों हमास आतंकी मारे जा चुके हैं। इसके साथ ही हमास आतंकियों द्वारा बिछाई गई विस्फोटक सुरंगें, उनके भूमिगत व अन्य ऑपरेशनल ठिकानों को इजरायली सेना तबाह करती जा रही है। इससे गाजा में तांडव मचा हुआ है। हमास आतंकियों को बचने का अब कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

RAW FOOTAGE: IDF cancels airstrikes in Gaza to mitigate civilian casualties. pic.twitter.com/2m2BnN2LED

— Israel Defense Forces (@IDF) November 10, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट

बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट

राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा

राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend