ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in LOKSHBHA
0
राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सतना आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।

राहुल सुबह विशेष विमान से सतना पहुंचेंगे। वे यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बीटीआई मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर जिले की सातों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

दोपहर 1.25 बजे वे बड़वानी के राजपुर पहुंचेंगे। यहां मंडी परिसर में जनसभा करेंगे। राहुल के दौरे से सतना जिले की सात और बड़वानी जिले की चार विधानसभा सीटें कवर होंगी।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सतना और बड़वानी जिले के राजपुर में सभा करेंगे। कमलनाथ खंडवा जिले में, तो दिग्विजय सिंह गुना जिले में प्रचार करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह अनूपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भिंड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय आगर और शाजापुर में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर और रायसेन, तो प्रह्लाद पटेल विदिशा, रायसेन और नरसिंहपुर जिले में प्रचार करेंगे।

इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती भिंड के लहार में रैली करेंगी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण इंदौर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुरहानपुर और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या टीकमगढ़ जिले की विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पढ़िए, किस नेता का, कब, कहां दौरा

  • राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष – सुबह 11.15 बजे सतना, दोपहर 1.40 बजे बड़वानी के राजपुर में सभा।
  • कमलनाथ, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष – सुबह 10.30 बजे खंडवा के हरसूद, दोपहर 12.15 बजे खंडवा के मांधाता, दोपहर 1.30 बजे खंडवा।
  • दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम – दोपहर 2 बजे गुना के बमोरी के फतेहगढ़, दोपहर 3.45 बजे गुना के भादोर में सभा।
  • मायावती, बसपा प्रमुख – सुबह 11 बजे भिंड के लहार में जनसभा।
  • शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री, मप्र – सुबह 9.55 बजे अनूपपुर के कोतमा, सुबह 10.50 बजे अनूपपुर के चचाई विद्युत नगर, दोपहर 12.10 बजे मंडला, दोपहर 1.10 बजे बालाघाट के बैहर, दोपहर 2.10 बजे बालाघाट, दोपहर 3.05 बजे बालाघाट के वारासिवनी, शाम 4 बजे बालाघाट के कटंगी और शाम 5.20 बजे जबलपुर की सिहोरा में सभा।
  • नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा – सुबह 10.30 बजे भिंड, सुबह 11.40 बजे दतिया के सेवढ़ा, दोपहर 1.05 बजे शिवपुरी के करैरा, दोपहर 3 बजे भिंड के मेहगांव के गोरमी, शाम 4.30 बजे मुरैना के दिमनी, शाम 6 बजे मुरैना में जनसभा।
  • निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री – सुबह 11 बजे इंदौर के अभय प्रशाल कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी महासचिव – सुबह 11 बजे आगर में सभा, दोपहर 12.30 बजे शाजापुर के मक्सी में रोड शो।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री – दोपहर 12 बजे कटनी के विजयराघवगढ़, दोपहर 1 बजे सतना के मैहर, दोपहर 2.55 बजे सागर के सुरखी में सभा, दोपहर 4.35 बजे रायसेन के सांची में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री – सुबह 11.45 बजे विदिशा के गंजबासौदा के ग्यारसपुर, दोपहर 1 बजे विदिशा के कुरवाई, दोपहर 2.30 बजे रायसेन के सिलवानी के बमौरी, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा के सीहोरा में जनसभा।
  • देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र – दोपहर 12.30 बजे बुरहानुपर के शाहपुरा, शाम 6 बजे और 8 बजे इंदौर जनसभा।
  • केशव प्रसाद मौर्या- डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश – सुबह 11 बजे टीकमगढ़ के जतारा के चंदेरा, दोपहर 12.30 बजे खरगापुर के भेलसी और दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ के बड़ागांव में जनसभा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
छत्तीसगढ़ : भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, मदरसे में जाकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ : भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, मदरसे में जाकर बचाई जान

तेलंगाना में बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट ,तीन सांसद और 12 महिलाओं को टिकट दिया

तेलंगाना चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend