ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in LOKSHBHA
0
बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है : सचिन पायलट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट अपने गढ़ टोंक विधानसभा सीट में तीन दिवसीय दौरे के तहत पहुंचे हैं। गुरुवार यानी 9 नवंबर को दूसरे दिन पायलट ने 7 ग्राम पंचायत करीब तीन दर्जन गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान पायलट ने बीजेपी पर बड़ा हमले करते हुए कहा कि बीजेपी कैसे चुनाव जीतेगी? उनकी पार्टी में तो बिखराव, टकराव और गुटबाजी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस को टोंक में पहले से भी अधिक मतों से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में जनता की मांग के अनुसार टोंक विधानसभा में विकास की योजनाएं क्रियान्वित की गई है, जिनका सभी लोगों को फायदा मिला है। इस दौरान पायलट के जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं ने उनका काफी उत्साह के साथ स्वागत किया।

बीजेपी कैसे जीतेगी चुनाव? बीजेपी में तो बिखराव है
पायलट ने बीजेपी पर जमकर निशान लगाते हुए बड़ा सवाल उठाया। इसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी कैसे चुनाव जीतेगी? उनकी पार्टी में तो बिखराव, टकराव और गुटबाजी है। ऐसे में पार्टी कैसे संगठित होकर चुनाव लड़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश करती है। लेकिन कांग्रेस का मुद्दा केवल विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस बार हम निश्चित रूप से 30 साल की जो राजस्थान में परंपरा चली आ रही है। उसको तोड़कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अब जनता भी स्वीकार कर चुकी है कि जनता का भला केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

पायलट का दावा इस बार अधिक मतों से होगी जीत
पायलट ने जनसंपर्क अभियान के दौरान दावा किया कि इस बार टोंक में कांग्रेस को पहले से ज्यादा वोटों से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं, आमजन लोगों का कांग्रेस के प्रति काफी अच्छा रुझान दिखाई दे रहा है।पायलट ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का सहयोग भरपूर मिल रहा है। इससे उन्हें विश्वास है कि इस बार टोंक में पहले की अपेक्षा और ज्यादा मतों से जीत मिलेगी। बता दें कि पिछले 2018 के चुनाव में पायलट ने बीजेपी की यूनुस खान को 54 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

पायलट का रोड शो में लोगों ने स्वागत किया
इससे पहले सचिन पायलट ने टोंक शहर के काली पलटन इलाके से पांच बत्ती तक छह वार्डो में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, दिनेश चौरसिया, इमरान पहलवान, आबिद गुज, अशरफ पार्षद, शब्बीर अहमद, धर्मेंद्र सालोदिया, अब्दुल खालिद, इरशाद खान, बजरंग लाल वर्मा समेत कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा

राहुल गांधी आज MP के सतना आएंगे , पढ़िए किस नेता का, कब, कहां दौरा

छत्तीसगढ़ : भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, मदरसे में जाकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ : भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, मदरसे में जाकर बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend