ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इतने दिन से कहां थे? सांसद पर भड़के महंत

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in औरंगाबाद, भाजपा
0
इतने दिन से कहां थे? सांसद पर भड़के महंत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह की एक महंत ने क्लास लगा दी. दरअसल, जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के रामबाग में पिछले 4 महीने से महंत रंगनाथाचार्य (Mahant Ranganathacharya) की ओर से धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ चल रहा था. बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह (MP Sushil Kumar Singh) शनिवार (28 अक्टूबर) को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद पहुंचे थे. महंत रंगानाथाचार्य की कुटिया में वो जैसे ही पहुंचे तो सांसद को देखकर महंत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

इतने दिन से कहां थे? सांसद पर भड़के महंत

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

रविवार (29 अक्टूबर) से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महंत रंगनाथाचार्य की ओर से सांसद को जमकर फटकार लगाई जा रही है. वहीं सांसद सुशील कुमार सिंह चुपचाप जवाब देने का प्रयास करते दिख रहे हैं, लेकिन महंत रंगनाथाचार्य सांसद सुशील कुमार को देखकर आगबबूला हो गए. उन्होंने कहा कि इतने दिन कहां थे?

‘तुम्हारा थाना प्रभारी, एसपी कुछ किया है?’

सांसद को देखते ही रंगनाथाचार्य महंत ने कहा कि आज किसलिए आए हो, मर जाते तो, आपने क्या किया है? तुम लोग हिंदुओं को बेच कर राज कर रहे हो. नेता बने हो, कोई काम किया है? नेतागिरी चली जाएगी. तुम्हारा थाना प्रभारी कुछ किया है? एसपी कुछ किया है? यह प्रजातंत्र है राजतंत्र नहीं. यह सब नहीं चलेगा.

रंगनाथाचार्य पर चार महीने पहले हुआ था हमला

रंगनाथाचार्य महंत ने कहा कि तुम लोगों ने अघोषित राजतंत्र घोषित कर दिया है. इतना सुनने के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हम भी हिंदू हैं. उसके बाद पूछ डाला शिखा (सर का टिक) कहां है? तुम लोग कभी सीएम नीतीश कुमार के साथ तो कभी पीएम मोदी के साथ जाते हो और हिंदू के भक्षक हो. 4 महीने पहले मेरे ऊपर हमला हुआ और तब क्या किया? औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह ने महंत के गुस्से को भांप लिया और प्रसाद लेकर कुटिया से बाहर निकल गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..

पहले सुरेंद्र यादव जैसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए

भाजपा के मेरी मिट्टी–मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का अमृत कलश पटना से दिल्ली रवाना

भाजपा के मेरी मिट्टी–मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का अमृत कलश पटना से दिल्ली रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend