ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के कोच्चि जिले के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार (29 अक्टूबर) को हुए धमाके की जांच में जुटी एनआईए और केरल पुलिस को शक है कि इसके पीछे आतंकवादी संगठनों का हाथ हो सकता है. फिलहाल हमले की जिम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन के बयान की तस्दीक एनआईए और केरल पुलिस कर रही हैं.

अभी तक की पूछताछ में डोमिनिक मार्टिन ये नहीं बता पाया कि ब्लास्ट में इस्तेमाल IED और विस्फोटक कहां से हासिल किया. इस सवाल का भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि IED से बम बनाना कहां से सीखा. एनआईए और केरल पुलिस की टीम कन्वेंशन सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि धमाकों में मार्टिन की मदद कुछ और लोगों ने की.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

धमाकों की टाइमिंग को लेकर भी सवाल

सवाल यहां धमाकों की टाइमिंग को लेकर भी है क्योंकि शुक्रवार को ही केरल में हमास के समर्थन में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें हमास के स्पोक्स पर्सन ने लोगों को संबोधित किया था. जांच एजेंसियो को शक है कि कन्वेंशन सेन्टर में इजराइल के समर्थन में पास हुए रेसोलुशन के चलते आतंकी संगठन ने इन सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया.

 

पीएफआई के एंगल से भी हो रही जांच

ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. वहीं, एनआईए की टीम पीएफआई कनेक्शन के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है. क्योंकि संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद से पीएफआई किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

केरल के सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

उधर, केरल के मुख्यमंत्री ने कोच्चि में धमाके के बाद आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक सुबह 10 बजे सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री के सम्मेलन भवन में होगी. इससे पहले, राज्य के पुलिस महानिदेशक दरवेश साहेब ने पुष्टि की थी कि धमाका ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ से किया गया है.

खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और रविवार सुबह यहां कलामासेरी में ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है.

एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था एम आर अजित कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति ने कोडकारा थाने में सुबह में आत्मसमर्पण किया और दावा किया कि उसने ही विस्फोट को अंजाम दिया. एडीजीपी ने कहा, ‘उस व्यक्ति का नाम डोमिनिक मार्टिन है. उसने अपने दावे के समर्थन में सबूत भी दिए. हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

इतने दिन से कहां थे? सांसद पर भड़के महंत

इतने दिन से कहां थे? सांसद पर भड़के महंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend