ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद 33 ट्रेनें रद्द, कई के रूट्स में किया गया बदलाव, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद 33 ट्रेनें रद्द, कई के रूट्स में किया गया बदलाव, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अब तक 33 ट्रेनों को रद्द करने का फैसल किया है। इसके साथ ही 6 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है। रविवार रात हुए इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

24 ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव 

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

इस हादसे के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिस्वजीत साहू ने पुष्टि करते हुए कहा कि वाल्टेयर के कंटाकापल्ली और अलमनाडा स्टेशनों के बीच दो यात्री ट्रेनों के बीच टक्कर से हुई दुर्घटना के बाद कुल 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 24 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और 11 को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और दो के समय में आज सुबह बदलाव किया गया है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई सेंट्रल से पुरी (22860), रायगढ़ा से गुंटूर (17244) और विशाखापत्तनम से गुंटूर (17240) रद्द कर दी गई है, जबकि चेन्नई सेंट्रल से शालीमार (12842) और एलेप्पी से धनबाद (13352) को आज पुनर्निर्धारित किया गया है। बता दें कि रविवार रात हुए इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे शामिल थे।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आंध्र प्रदेश रेल हादसे से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बीएसएनएल नंबर 08912746330, 08912744619, एयरटेल सिम 8106053051, 8106053052, बीएसएनएल सिम नंबर 8500041670, 8500041671 पर फोन कर सकते हैं।

बीएसएनएल नंबर

  • 08912746330
  • 08912744619
  • 8500041670
  • 8500041671

एयरटेल नंबर

  • 8106053051
  • 8106053052

इसके अलावा श्रीकाकुलम स्टेशन की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नीचे दिए नंबरों पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं।

  • 0891- 2885911
  • 0891- 2885912
  • 0891- 2885913
  • 0891- 2885914

दुर्घटना की ये रही होगी वजह

ईस्ट कोस्ट रेलने ने कहा कि ये रेल हादसा मानवीय भूल और सिग्नल की अनदेखी के कारण हुआ होगा। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) बिस्वजीत साहू ने कहा कि ट्रेन संख्या 08532 (विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर) और 08504 (विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल) टकरा गईं थीं। उन्होंने कहा कि रायगड़ा पैसेंजर सिग्नल से आगे निकल गई थी। इस वजह से विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए। मौके पर डीआरएम वाल्टेयर और उनकी टीम के साथ बचाव कार्य जारी है। अधिकारी ने कहा, दुर्घटना के बाद राहत ट्रेनें और अन्य बचाव उपकरण लगे हुए हैं।

Bulletin No.01: SCR PR No.558 "Bulletin No.01 Cancellation/Diversion/Short Termination/Partial Cancellation/Rescheduling of Trains" pic.twitter.com/yOhwdvnTMb

— South Central Railway (@SCRailwayIndia) October 30, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend