ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा ‘भारत’!

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा ‘भारत’!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने का संकेत दिया. इसे लेकर काफी सियासत भी हुई. हालांकि, भले ही आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है. मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है. दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा.

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी. अगर आप भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा. गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है. इसलिए यूजर्स अगर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

कैसे काम कर रहा ये सिस्टम?

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर आप भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा. वहीं, अगर आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा. यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है. जहां सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है, इस बीच गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है.

गूगल ने अब तक बदलाव पर नहीं दिया बयान 

यहां गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि टेक कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है, तो रिजल्ट एकदम सेम आ रहे हैं. यूजर्स अगर गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं, तो उन्हें एक जैसा ही रिजल्ट मिल रहा है. हालांकि, अभी तक गूगल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जल्द ही उसकी तरफ से बयान जारी किया जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद 33 ट्रेनें रद्द, कई के रूट्स में किया गया बदलाव, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद 33 ट्रेनें रद्द, कई के रूट्स में किया गया बदलाव, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend