ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्राइम कंट्रोल में बिहार को 22वां स्थान, तेजस्वी खुश , बीजेपी ने कसा तंज

देश के 28 राज्यों में क्राइम कंट्रोल के मामले में बिहार को 22वीं स्थान मिला है। इससे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उत्साहित दिखे। वहीं, बीजेपी ने उन पर तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जिनका जन्म अपराध, FIR और धारा 144 के बीच हो, उनको 22वीं रैंकिंग अच्छी लगेगी। दरअसल, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर लंबे से समय से सियासी मुद्दा रहा है।

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in अपराध, पटना, बिहार
0
क्राइम कंट्रोल में बिहार को 22वां स्थान, तेजस्वी खुश , बीजेपी ने कसा तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार में क्राइम कंट्रोल की रैंकिंग में 22वां स्थान पाकर खुश हैं। दरअसल, 28 राज्यों की सूची में क्राइम कंट्रोल के मामले में बिहार को 22वीं रैंक मिली है। इस रैंकिंग पर तेजस्वी यादव काफी उत्साहित नजर आए। पटना से दिल्ली और वहां से जापान जाने के पहले तेजस्वी यादव ने 22वीं रैंक पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की बिहार में अपराध नियंत्रित है। उन्होंने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि बिहार सरकार अच्छा काम कर रही है और वो अपराध नियंत्रण में भी सफल है।

तेजस्वी की ‘खुशी’ पर बीजेपी ने कसा तंज
तेजस्वी यादव ने 28 राज्यों की सूची में क्राइम कंट्रोल के लिए बिहार को 22वां स्थान दिए जाने पर खुशी जाहिर की। वहीं, भाजपा ने इस खुशी पर सवाल उठाया है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा की एनसीआरबी के रिपोर्ट पर तेजस्वी यादव को खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी ही धारा 144 और FIR से ग्रसित है। इसलिए उन्हें 21वां और 22वां स्थान बहुत अच्छा लग रहा है। अरविंद सिंह ने तेजस्वी के बयान और उनकी मानसिकता पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि और ज्यादा मर्डर होंगे तो स्थान में और सुधार होगा।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

फ्रॉडिज्म से चल रही सरकार: बीजेपी
भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जहां एक तरफ बिहार में लगातार क्राइम बढ़ रहा है, वहीं, तेजस्वी यादव 22वीं रैंकिंग पाकर खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर भी बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया। अरविंद सिंह ने कहा कि 20 लाख नौकरी का वादा किया था, लेकिन अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी नहीं दी गई है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर ये भी आरोप लगाया कि वो फ्रॉडिज्म से सरकार चला रहे हैं। नियुक्ति दी जा चुकी लोगों को दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर फ्रॉड कर रहे हैं। बिहार में अराजकता की स्थिति बनी हुई है लेकिन तेजस्वी यादव बयान बहादुर बने हुए हैं।

दिल्ली से जापान रवाना होंगे तेजस्वी
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे। उनकी ये ऑफिशियल यात्रा है। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव बिहार से जापान के रिश्ते जोड़ने की कोशिश करेंगे। ताकि बिहार में विदेशी निवेश लाया जा सके। तेजस्वी यादव बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री भी हैं। लिहाजा उनकी ये यात्रा यात्रा बिहार के बतौर पर्यटन विभाग के मंत्री के रूप में हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
लोकसभा चुनाव 2024 में जंग की बिसात बिहार से तैयार

लोकसभा चुनाव 2024 में जंग की बिसात बिहार से तैयार

पहले विधायिका का मानमर्दन, अब अधिकारी दे रहे चुनौती

सीएम नीतीश के निर्देश के बावजूद प्रमोशन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend