ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश के निर्देश के बावजूद प्रमोशन नहीं

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in पटना, बिहार
0
पहले विधायिका का मानमर्दन, अब अधिकारी दे रहे चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का इंतजार खत्म नहीं होता दिख रहा है। यह स्थिति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद की है। अधिकारियों को तेजी से प्रमोशन मिला है, लेकिन ग्रुप डी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर की प्रोन्नति पर पेंच फंसा है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमोशन के आदेश की अवहेलना की जा रही है। सरकारी बाबू ने छोटे कर्मियों की प्रमोशन के लिए निर्धारित की गई अवधि का हवाला देकर पेंच फंसा दिया है। इस पेंच की वजह से रिक्त पद 80 हजार में 70% पद खाली रह जाएंगे।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

दरअसल, बिहार में सात साल बाद त्योहारी सीजन के पहले सरकारी कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा देने का सिलसिला शुरू हुआ। कैबिनेट ने एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण की संख्या दोगुनी करने का निर्णय लिया, लेकिन प्रमोशन के लिए फिक्स समय सीमा (सेवा कालावधि) की पेंच से ज्यादातर पोस्ट खाली रह जाने की संभावना है। वे कहते हैं कि फिक्स समय सीमा में छूट कुछ पदों पर ही दी गई।

7 साल बाद नीतीश सरकार ने कर्मियों को प्रमोशन दिया है।
7 साल बाद नीतीश सरकार ने कर्मियों को प्रमोशन दिया है।

बिना पीए के चल रहा सचिवालय

बिहार सरकार का सचिवालय बिना पीए (प्राइवेट असिस्टेंट) का हो गया है। सरकार के आदेश के बाद सचिवालय के सभी आशुलिपिक कैडर के सभी पीए को पीएस (प्राइवेट सेक्रेटरी) में प्रमोशन दे दिया गया। वहीं, ​​​​​​पीए स्तर पर प्रमोशन नहीं मिल पाया।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 अक्टूबर को आशुलिपिक संवर्ग को प्रमोशन दिया है। इसमें आशुलिपिक संवर्ग के चार पीए प्रमोट कर दिए गए। इसके बाद पीए के 247 पद खाली है। आशुलिपिक सेवा (Stenographer Service) में कुल 62 पद पर प्रमोशन होना था। फिक्स समय सीमा के कारण यह प्रमोशन नहीं दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि आशुलिपिक को लेवल-4 से लेवल-9 में प्रमोशन दिया जाना था। इसके लिए कुल 16 साल की फिक्स समय सीमा चाहिए थी, जो नहीं मिल सकी। हालांकि, रिलैक्सेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता तो पीए स्तर का कैडर रिक्त नहीं रहता।

ग्रुप डी से लेकर उप सचिव स्तर तक के प्रमोशन पर असर

विभागीय सूत्र बताते हैं कि प्रमोशन के इस स्थिति में नीचले स्तर के कर्मी काफी प्रभावित हैं। ग्रुप डी के कर्मी को एलडीसी और यूडीसी में प्रमोशन देने में उनकी सेवा का कैडर चेंज हो जाता है। ऐसे में उन्हें फिक्स समय सीमा में रिलैक्सेशन मान्य नहीं है। इसलिए प्रमोशन में पेंच फंस गया है।

सीएम के विभाग में 20 अक्टूबर को मिली थी प्रोन्नति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विभाग सामान्य प्रशासन में दशहरा की छुट्टी से ठीक पहले प्रमोशन दी गई। इसमें 967 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई, लेकिन पीए में एक कर्मी को प्रमोट नहीं किया जा सका। सचिवालय सहायक सेवा और आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को पदोन्नति दी गई थी। 11 प्रशाखा पदाधिकारी को संयुक्त सचिव, 576 सहायक को प्रशाखा पदाधिकारी, 62 पीएस को पीपीएस, 242 प्रशाखा पदाधिकारी को अवर सचिव, 74 सेक्शन ऑफिसर को उप सचिव स्तर में पदोन्नति दी गई थी।

क्या होती है फिक्स समय सीमा

सरकारी कर्मियों को प्रोमोशन देने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की जाती है। हर वर्ग के कर्मियों को एक पद से दूसरे पद पर प्रमोट किए जाने के लिए समय सीमा तय है। हर लेवल के लिए अलग-अलग समय सीमा है। फिक्स समय सीमा में कुल 13 लेवल का प्रावधान है। हालांकि, बिहार सरकार के कैबिनेट फैसले में यह भी साफ है कि रिक्त पद रहने पर इस फिक्स समय सीमा को 50 फीसदी तक कम की जा सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं

गोपालगंज हादसा: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने की सीएम नीतीश से बड़ी मांग

पटना के गांधी मैदान में आज जलेगा 70 फीट का ‘रावण’, राज्यपाल मुख्यमंत्री नीतीश होंगे शामिल

पटना के गांधी मैदान में आज जलेगा 70 फीट का 'रावण', राज्यपाल मुख्यमंत्री नीतीश होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend