ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

भारतीय टीम के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वह 1966 से 1979 तक भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस दौरान 22 टेस्ट में टीम की कप्तानी भी की थी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने वेस्टइंडीज में जाकर चौथी पारी में 406 रन बनाया था।

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in क्रिकेट, खास खबर, दुर्घटना
0
सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Former India captain Bishan Singh Bedi) का निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में  बिशन सिंह बेदी ने आखिरी सांस ली है. भारत के लिए  बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट मैच खेला था और कुल 266 विकेट लेने में सफल रहे थे. बिशन सिंह बेदी अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की थी. भारत के लिए बेदी जी 1966 से लेकर 1979 तक खेले थे. उनका जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था.

बता दें कि बिशन सिंह बेदी 60 और 70 के दशक की मशहूर भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे, जिसने दुनिया भर में कहर बरपाया था. इरापल्ली प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चन्द्रशेखर के साथ मिलकर Bishan Singh Bedi ने स्पिन गेंदबाजी का खौंफ विरोधी बल्लेबाजों पर पैदा कर दिया था.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार छोड़ी छाप

1969-70 में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान पहली बार दुनिया ने बिशन सिंह बेदी का कमाल देखा। इस सीरीज में उन्होंने 21 विकेट लिए, जिसमें कोलकाता में 7/98 के उनके सर्वश्रेष्ठ टेस्ट आंकड़े भी शामिल थे। 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ बेदी ने पांच टेस्ट मैचों में 25.28 की औसत से 25 विकेट लिया। यह वह समय था जब भारत ने स्पिन चौकड़ी की बदौलत घरेलू परिस्थितियों में हर बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था।

बड़ी सीरीज में बिशन सिंह बेदी का प्रदर्शन
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 1969-70: 20.57 की औसत से 21 विकेट।
भारत vs इंग्लैंड 1972-73: 25.28 की औसत से 25 विकेट।
वेस्टइंडीज में भारत 1975-1976: 25.33 के औसत से 18 विकेट।
भारत vs न्यूजीलैंड 1976-77: 13.18 की औसत से 22 विकेट।
भारत vs इंग्लैंड 1976-77: 22.96 की औसत से 25 विकेट।
ऑस्ट्रेलिया में भारत 1977-78: 23.87 की औसत से 31 विकेट।

1976 में बनाए गए कप्तान

बिशन सिंह बेदी को 1976 में मंसूर अली खान पटौदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में ही भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में शक्तिशाली वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में रिकॉर्ड 406 रन बनाकर टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत मिली। लेकिन फिर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ लगातार हार के बाद, उनकी जगह सुनील गावस्कर को कप्तान बना दिया गया। वह 22 टेस्ट में भारत के कप्तान रहे।

भारतीय टीम के कोच भी रहे

67 टेस्ट मैचों में, बाएं हाथ के स्पिनर ने 28.71 की औसत से 266 विकेट लिए। 1979 में अपनी संन्यास के बाद, उन्होंने भारतीय टीम के कोच की भूमिका भी निभाई। भारत के लिए उन्होंने 10 वनडे मुकाबले भी खेले। इसमें 7 बल्लेबाजों को आउट किया। वनडे में उनकी इकोनॉमी सिर्फ 3.45 की थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?

वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend