ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in Lokshbha2024
0
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की संसद में पारित हुआ, सर्वसम्मति से संसद में इसे पारित किया गया. विपक्षी दलों का ऐतराज सिर्फ इतना था कि इसे फौरन क्यों नहीं लागू किया जा सकता. उधर कांग्रेस जगह-जगह ओबीसी (OBC) की नुमाइंदगी को लेकर सवाल उठा रही है. मध्यप्रदेश में दोनों दलों ने लगभग अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है तो देखते हैं इन दोनों बातों को कांग्रेस-बीजेपी ने कितना ध्यान रखा है. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिये 229 तो बीजेपी ने 228 नामों का ऐलान कर दिया है.

मध्यप्रदेश में महिला वोटर की संख्या 2.67 करोड़
मध्यप्रदेश में महिला वोटर की संख्या 2.67 करोड़ है. यानी कुल 48.36 प्रतिशत, लेकिन 230 सदस्यों वाली विधानसभा में बैठी मात्र 21 महिला विधायक ही हैं. यानी 10 प्रतिशत से भी कम, 11 बीजेपी से, 10 कांग्रेस से और एक बहुजन समाज पार्टी की महिला विधायक सदन में है. पिछले 3 विधानसभा चुनावों से बीजेपी 10 प्रतिशत, तो कांग्रेस 12 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे रही है. इस बार कांग्रेस ने 30 यानी 13 तो बीजेपी ने 28 यानी 12 फीसद महिलाओं को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अबतक 228 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, इनमें 69 ओबीसी हैं. बीजेपी ने 30 प्रतिशत ओबीसी को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने 62 ओबीसी को टिकट दिया है मतलब 27 प्रतिशत की भागीदारी कांग्रेस की तरफ से ओबीसी समुदाय को दी गई है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि वीमेन एम्पावरमेंट को हमने बड़े पर्दे पर देखना चाहिए. आज़ादी 75 साल बाद इस देश की लगभग जो आधी आबादी होती है उसको 33 प्रतिशत टिकट का आरक्षण BJP ने दिया है हमारी जहाँ भी सरकार रही मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी से लाड़ली बहना महिला सशक्तिकरण के लिए जो मिसाल रही है भारतीय जनता पार्टी रही है. महिलाओं के सहभागिता बढ़ेगी एक समय ऐसा भी आएगा कि महिलाओं को पचास प्रतिशत टिकट दिए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी जिताऊ सीटों पर लड़ाती है. वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन सीटों पर ही महिलाओं को उतारा था जहां जीत की संभावना कम है. कांग्रेस ने उन्हें लॉलीपॉप दिया है. कांग्रेस ने उनके हित में जब याचिकाएं लगाने की बात की तो उसमें ख़ामोश रही आज भी अगर हम देखें तो भारतीय जनता पार्टी ने OBC वर्ग को कांग्रेस से अधिक टिकट दिया है. हमने 3 मुख्यमंत्री भी दिए हमने प्रधानमंत्री भी दिया इस वर्ग के साथ न्याय किया और कांग्रेस ने धोखा किया है.

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने कहा कि हमने कहा था उस बिल को कि अभी लागू कीजिए. महिला आरक्षण के बिल को अगर वो लागू हो जाता तो सबके लिए ज़रूरी हो जाता कि वो टिकट महिलाओं को ज़्यादा देते. उसके बावजूद भी हर संभव प्रयास कांग्रेस पार्टी ने किया है जहाँ जहां भी महिला नेतृत्व है उनको टिकट देने की बात की जाए हमारे नंबर अभी भी ज़्यादा है. BJP से हमने 2018 में भी ज़्यादा महिलाओं को टिकट दिए थे BJP जो अपने उपलब्धि के तौर पर चीख चीखकर महिला आरक्षण बिल बता रही थी उनसे सवाल होना चाहिए कि क्यों उन्होंने इस तरह का अन्याय किया. कांग्रेस में महिला प्रत्याशी ज़्यादा है पर उनके कम क्यों है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
छत्तीसगढ़ विधानसभा : AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

छत्तीसगढ़ विधानसभा : AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर किया बड़ा ऐलान

भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर किया बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend