ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?

राजस्थान विधानसभा चुनाव : राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की दो-दो लिस्टें जारी हो चुकी हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में वसुंधरा राजे का झालरापाटन से वापस टिकट रिपीट किया है। लेकिन इसके विपरीत एबीपी सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार, 50% लोगों का मानना है कि इस बार बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री का चेहरा देखने को मिलेगा।

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in LOKSHBHA
0
वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की दो-दो लिस्ट सामने आ चुकी है। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में वसुंधरा राजे का झालरापाटन से वापस टिकट रिपीट किया है। इसके अलावा उनके कुछ समर्थकों को भी टिकट मिला है। उधर, सियासत में एक बार फिर वसुंधरा राजे को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे की दौड़ में देखा जाने लगा। इसको लेकर ABP सी वोटर्स ने एक सर्वे करवाया। सर्वे में वसुंधरा राजे को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा या नहीं इस सवाल को प्रमुखता से उठाया गया। जिसको लेकर सर्वे रिपोर्ट में लोगों की चौंकाने वाली राय दी है।

इतने प्रतिशत लोगों ने नहीं दिया वसुंधरा का साथ
बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद सियासत में एक बार फिर वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में आ गया है। इसको लेकर ABP सी वोटर्स ने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर वसुंधरा राजे को लेकर सर्वे करवाया। यह सर्वे रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली सामने आई। इस बार सर्वे रिपोर्ट में 50 फीसदी लोगों ने माना है कि बीजेपी की तरफ से कोई नया मुख्यमंत्री का चेहरा प्रतिनिधित्व करेगा। यानी अब लोगों में भी बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में वसुंधरा राजे को लेकर धारणा बदल गई है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

इन लोगों ने दिया वसुंधरा का साथ
बीजेपी की तरफ से लगातार वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने के बाद अब जनता में भी यही मैसेज जाने लगा है कि इस बार बदलाव होगा। जनता अब मानने लगी है कि बीजेपी इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका देगी। इसका असर ABP सी वोटर्स सर्वे रिपोर्ट में देखने को मिला है। जहां 50% लोगों ने माना है कि इस बार नए चेहरे को मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ 32% लोगों ने कहा कि वसुंधरा राजे बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी जबकि 18% लोगों की राय है कि वसुंधरा राजे बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होगी या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

एबीसी वोटर सर्वे के आंकड़े
सवाल : वसुंधरा राजे सीएम पद का चेहरा होंगी या नहीं
जवाब : हां – 32%
नहीं – 50%
कह नहीं सकते – 18%

पीएम मोदी ने कहा था कमल के निशान पर होगा चुनाव
राजस्थान में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी कई सवाल बरकरार हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में अपनी सभाओं के दौरान साफ तौर पर कह चुके हैं कि इस बार राजस्थान का चुनाव कमल के निशान पर लड़ा जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर बीजेपी सीएम पद के लिए किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

छत्तीसगढ़ विधानसभा : AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

छत्तीसगढ़ विधानसभा : AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend