ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती आज , श्रद्धासुमन अर्पित करने पटना पहुंचे जेपी नड्डा

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in पटना, भाजपा
0
कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती आज , श्रद्धासुमन अर्पित करने पटना पहुंचे जेपी नड्डा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) गुरुवार (05 अक्टूबर) को एक दिवसीय दौरे पर पटना में रहेंगे. इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में जोरशोर से तैयारी की है. शहर को पोस्टर से पाट दिया गया है. करीब 11 जगहों पर नड्डा का स्वागत होगा. कैलाशपति मिश्र (Kailashpati Mishra) की 100वीं जयंती समारोह में वो हिस्सा लेंगे. बापू सभागार में दोपहर 1.50 बजे से कार्यक्रम रखा गया है.

इधर जेपी नड्डा के इस दौरे पीछे कई वजह भी मानी जा रही है. आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव है. 2025 में बिहार विधानसभा का भी चुनाव है. कैलाशपति मिश्र की जयंती के बहाने अगड़ी जातियों के वोटरों को साधने का प्रयास होगा. बिहार में दो अक्टूबर को ही नीतीश सरकार ने जातीय गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया है. हाल ही में महिला आरक्षण कानून भी बन गया है. इन सबको देखते हुए रणनीति बनाई जाएगी. जातिगत गणना को लेकर पहले से ही बवाल मचा है. वहीं दूसरी ओर सबकी नजर इस पर भी होगी कि जेपी नड्डा लालू-नीतीश पर क्या बोलते हैं.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

जेपी नड्डा के कार्यक्रम पर डालें एक नजर

सुबह 11.35 बजे पटना एयरपोर्ट पर आएंगे.

दोपहर 1.50 बजे बापू सभागार में उनका कार्यक्रम होगा.

इसके बाद 3.15 बजे वो कदमकुआं स्थित जेपी आवास जाएंगे.

4.00 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

5.00 बजे प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी.

6.00 बजे प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक.

8.15 बजे कैलाशपति मिश्र के कौटिल्य नगर आवास पर आगमन.

9.00 बजे पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

कार्यक्रम के जरिए जुड़ेंगे जनसंघ के पुराने नेता

बताया जाता है कि छह अक्टूबर से तीन नवंबर तक कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई जाएगी. इसके जरिए जनसंघ के पुराने नेता जुड़ेंगे. पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा. बुधवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसके बारे में बताया था कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री से लेकर मंडल एवं शक्ति केंद्र के अध्यक्ष समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि नौ महीने में जेपी नड्डा का ये दूसरी बार बिहार दौरा है. इस साल शुरुआत में वो आए थे. उनके दौरे के पीछे अहम वजह भी मानी जा रही है. हालांकि देखना होगा कि कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वो क्या कहते हैं.

भाजपा के पितामह कहे जाने वाले श्रधेय कैलाशपति मिश्र की 100वीं जन्म जयंती है । इस अवसर पर एक विशेष समारोह के रूप में बापू सभागार पटना में आयोजित किया गया है। जिसमें राज्य के सभी शक्ति केंद्रों के प्रमुख एवं उससे ऊपर के सभी नेता कार्यकर्ता सुबह 10 बजे तक वहां पहुंचेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
श्रधेय कैलाशपति मिश्र का जन्म 5 अक्टूबर 1923 को दुधारचक, बक्सर, बिहार में हुआ था। उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वह 1943 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे और महात्मा गांधी जी की हत्या के बाद उन्हें जेल भी हुई थी। दसवीं कक्षा में पढ़ते समय, श्री मिश्रा को 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समर्थन में बक्सर में अपने स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना देने के लिए गिरफ्तार किया गया था ।
कैलाश पति मिश्रा ने 1971 का लोकसभा चुनाव जनसंघ के टिकट पर पटना से लड़ा लेकिन हार गए। उन्होंने 1977 में बिक्रम सीट से बिहार विधानसभा चुनाव जीता और कर्पूरी ठाकुर की जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किये गये । 1980 में पार्टी की स्थापना के समय वह बिहार भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने 1995 से 2003 तक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 2003 में गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, और निवर्तमान राज्यपाल निर्मल चंद्र जैन की मृत्यु के बाद थोड़े समय के लिए वे राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल रहे। 2004 के चुनावों में भाजपा सरकार की हार के बाद, कांग्रेस सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह के रूप में जाने जाने वाले मिश्र वृद्धावस्था के कारण अपने जीवन के अंतिम दो वर्षों से प्रत्यक्ष राजनीतिक गतिविधियों से दूर थे, लेकिन पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहे। जेपी के 1974 के कांग्रेस विरोधी आंदोलनों में भाग लेने के कारण समाजवादियों द्वारा भी उन्हें पसंद किया गया।
1923 में बिहार के बक्सर में जन्मे मिश्रा आजीवन कुंवारे रहे। सन 2012 में 89 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु पटना में हुई थी । भारत सरकार ने 2016 में उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया है ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
नीतीश कुमार घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

JDU प्रवक्ता के पास ये आंकड़े कैसे आए?

मांझी के बयान पर तकरार

मांझी के बयान पर गरमाई सियासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend