ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश पर सच निकलेगी ‘5 सीट’ वाली भविष्यवाणी?

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in जदयू, पटना
0
नीतीश पर सच निकलेगी ‘5 सीट’ वाली भविष्यवाणी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट नीतीश कुमार सरकार ने सार्वजनिक कर दी है। इसी के साथ सियासी जानकार इससे होने वाले राजनीतिक नफे-नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। क्या जातिगत गणना का फायदा महागठबंधन सरकार को होगा, इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। इसी बीच पॉलिटिकल एक्सपर्ट और कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू को जातीय जनगणना से खास फायदा नहीं होगा।

पीके ने क्या किया है दावा
प्रशांत किशोर ने एक टीवी इंटरव्यू ने कहा कि कास्ट सर्वे के बावजूद जेडीयू को लोकसभा चुनाव में 5 सीटों से ज्यादा नहीं आएगी। उनके इस दावे के बाद सवाल उठ रहे कि क्या वाकई पीके इस बार सही साबित होंगे। दरअसल, प्रशांत किशोर ने इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को 100 सीटों से ज्यादा नहीं आएगीं। पार्टी बंगाल में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उस समय उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई थी।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

जातीय गणना पर बिहार में चढ़ा पारा
अब बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चलते हुए जातीय गणना न केवल पूरी कराई बल्कि इसकी रिपोर्ट भी जारी कर दी। मामला कोर्ट में भी है इस सबके बीच ही सरकार ने अहम फैसला लिया। जिसके बाद सियासी जानकारों को ऐसा लग रहा कि बिहार महागठबंधन सरकार ने बड़ी लकीर खींच दी है। उन्हें इस फैसले का फायदा जरूर मिल सकता है। हालांकि, नीतीश की पार्टी जेडीयू के एक समय उपाध्यक्ष रह चुके प्रशांत किशोर ने चौंकाने ही दावा कर दिया।

कास्ट सर्वे से जेडीयू को फायदा नहीं- PK
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इस समय बिहार में जनसुराज यात्रा कर रहे। इस दौरान वो सूबे की सियासी नब्ज टटोलने की कोशिश कर रहे। उन्होंने जातिगत सर्वे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस कदम को नीतीश कुमार का अंतिम सियासी दांव करार दिया। उन्होंने कहा कि जब इंसान चारों ओर से थक जाता है या घिर जाता है तो आखिरी दांव चलता है। नीतीश कुमार भी जातीय सर्वे के नाम पर अंतिम दांव चला है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि इससे नीतीश कुमार की JDU और विपक्षी एकता गठबंधन I.N.D.I.A को खास फायदा होने के आसार नहीं है। 2024 के आम चुनाव में जेडीयू के पांच सांसद भी नहीं जीतेंगे।

बंगाल चुनाव में सच हुई थी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
प्रशांत किशोर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आगे कहा कि जो लोग कास्ट सर्वे करवाए हैं, उन्हें समाज की बेहतरी से कोई लेना देना नहीं है। नीतीश कुमार 17 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने 17 साल बाद ही जातीय गणना क्यों करवाया? उन्होंने कहा कि जातियों की गणना करने से ही उनकी स्थिति नहीं सुधरेगी। बिहार सरकार केवल जनता को उलझा रही। इससे इनको खास फायदा नहीं होने वाला है। लोकसभा चुनाव में जेडीयू के 5 सांसद भी नहीं जीतेंगे ये लिखकर रख लीजिए। प्रशांत किशोर की इस भविष्यवाणी के आते ही उनके बंगाल चुनाव के दौरान किए गए दावे की चर्चा होने लगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
वो तब भी जात-पात के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी’, पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

गिनती की सियासत

कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती आज , श्रद्धासुमन अर्पित करने पटना पहुंचे जेपी नड्डा

कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती आज , श्रद्धासुमन अर्पित करने पटना पहुंचे जेपी नड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend