ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं नीतीश, मुझे उन पर तरस आता है:उपेंद्र कुशवाहा

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in जदयू, पटना
0
उपेन्द्र कुशवाहा ने  किया सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर कभी उनके करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने तगड़ा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार आरजेडी के चक्रव्यू में फंस गए हैं, उनको देखकर मुझे तरस आता है।’ आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गया में ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्य को 2005 के पहले वाला बिहार बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारे हैं, उनको देखकर तो मुझे तरस आता है। राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी का गया में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। इसी दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने ये बातें कही।

जेडीयू समाप्त हो गई है- उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से बताया कि रालोसपा का ही नया संस्करण राष्ट्रीय लोक जनता दल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू समाप्त हो गई है।कुशवाहा ने कहा कि जब हम साथ में थे तो वह 120 से 118 सीट चुनाव जीते थे। जब उनसे अलग हो गए तो वह 43 सीट पर आकर थम गए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

‘कुर्मी समाज नीतीश को वोट नहीं करेगा’
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी बचाने के लिए बड़े भाई लालू यादव संग चले गए हैं। उनको लगता है कि लालू जी उनसे दोस्ती किए हैं। लेकिन वो सिर्फ और सिर्फ अपने बेटा तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं। कुर्मी समाज के एक भी वोटर नीतीश कुमार को वोट नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश कुमार आरजेडी को सत्ता सौंपना चाहते हैं।

‘देखना होगा कैसे इस चक्रव्यूह से बचते हैं नीतीश’
आरएलजेडी के मुखिया ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में राजद की सरकार थी। राज्य के लोग इनका कार्यकाल बहुत अच्छे से देख चुके हैं कि कैसी परेशानी झेली है। उस समय लोग त्राहि त्राहि करते थे। नीतीश कुमार उन्हीं के हाथों गद्दी सौंपना चाहते हैं, और वैसा ही 2005 वाला बिहार बनाना चाहते हैं। कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मारी है। उनको देखकर तो मुझे तरस आता है। ऐसा होने की वजह स्वयं नीतीश कुमार हैं। वो आरजेडी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। अब देखना है कि वह इस चक्रव्यूह से कैसे बचते हैं या क्या करते हैं?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
कनाडा में खालिस्‍तानी ही बने एक-दूसरे के खूने के प्‍यासे, गैंगवार की सच्‍चाई पर खामोश जस्टिन ट्रूडो, भारत पर लगा रहे आरोप

कनाडा में खालिस्‍तानी ही बने एक-दूसरे के खूने के प्‍यासे, गैंगवार की सच्‍चाई पर खामोश जस्टिन ट्रूडो, भारत पर लगा रहे आरोप

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बिहार में अल्पसंख्यक युवाओं के लिए लोन स्कीम, नए उद्योग के लिए मिलेंगे 10 लाख रु ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend