ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला आरक्षण बिल में पेंच पर बिहार में राजनीति शुरू

UB India News by UB India News
September 22, 2023
in पटना, बिहार
0
महिला आरक्षण बिल में पेंच पर बिहार में राजनीति शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो गया है। बिल पारित होने के साथ अब इस पर सियासत देखने को मिल रही है। महिलाओं के लिए बड़े ढाल के रूप में इसे जरूर देखा जा रहा है। बिल पर क्रेडिट लेने और नकारने की बीच आरक्षण बिल में पेंच पर राजनीति शुरू हो चुकी है।

बिहार सरकार का स्टेक होल्डर जनता दल यूनाइटेड पार्टी ने महिला आरक्षण को मौलिक सपोर्टर मान रही है। जदयू ने कहा है कि महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर जदयू ने वर्ष 2006 से काम की है। बिहार में महिलाओं को नगर निकाय और पंचायत निकाय चुनाव में आरक्षण दिया है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

क्रेडिट लेना चाह रही है बीजेपी

जदयू के मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि महिलाओं को आरक्षण देने में बीजेपी क्रेडिट ले रही है। सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण लागू में कई पेंच हैं। यह कब लागू होगा और कैसे। यह बड़ा सवाल है। जदयू ने ओबीसी और ईबीसी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग दोहराई है। जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण लोकसभा चुनाव 2024 के पहले लागू हो। महिला आरक्षण में पिछड़े ,अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का अगल से प्रावधान हो।

महिला आरक्षण का जेडीयू ने समर्थन करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण में दो शर्त रखी गई है, जो इसे लागू होने पर संदेह पैदा करता है। विजय चौधरी ने कहा है कि जनगणना और परिसीमन के बाद ही यह लागू होगा। विजय चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कराए जाएंगे। लेकिन जनगणना को रोकना और लंबित करना उचित नहीं है। उन्होंने जनगणना होने पर ही संशय करार दिया है। विजय चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार के अलावा अन्य राज्यों में चुनाव है। बैक टू बैक चुनाव है।

राज्यसभा में पारित बिल जस का तस

बीजेपी को क्रेडिट लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि बीजेपी महिला के बारे में सही में सोचती है तो महिला आरक्षण विधेयक 2008 को लोकसभा से पारित करवाती। यह बिल राज्यसभा में वर्ष 2010 में आया था। राज्यसभा में पहले से पारित था। राज्यसभा में पारित बिल जस का तस है। संविधान संशोधन 108 के तहत यह बिल लाया गया था। अब 128 वा संशोधन कर इसे लागू किया गया। बीजेपी क्रेडिट लेने के लिए जानी जाती है।

विजय चौधरी ने बिल के नाम को क्लिस्ट बताया है। उन्होंने कहा कि नाम बदल कर नारी शक्ति वंदन विधेयक रखा गया । नया दिखाने और दूसरा कोई श्रेय ना ले, इसलिए नाम बदल कर विधेयक लाया गया। विधेयक का नाम हमेशा सरल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। सभी दलों ने समर्थन किया है। यह यूपीए और उससे पहले की सोच थी। श्रेय लेने की बीजेपी को बीमारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?

CM नीतीश की पार्टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ मेगा मीटिंग आज:पार्टी प्रवक्ताओं को भी बुलावा

UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कहा- पहले कब्जे वाला इलाका खाली करो, फिर बात करो

UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कहा- पहले कब्जे वाला इलाका खाली करो, फिर बात करो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend