ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव

UB India News by UB India News
September 22, 2023
in पटना, राजद
0
BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के विवादित बयान पर बवाल मच गया है. कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही लोकसभा स्पीकर से रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की गई है. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भी पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, बीजेपी सांसद ने जिस अमर्यादित, असंसदीय भाषा का प्रयोग किया वह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है.

‘यह अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है’

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने अपने अधिकारिक ‘X’ हैंडल से शुक्रवार (22 सितंबर) को ट्वीट कर कहा कि, ‘प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है. जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है. PM के इशारे पर एक बीजेपी सांसद पार्लियामेंट के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहा है वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है. यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है.’

संसद रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा?

बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने कोई टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए और उन्होंने लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि, अब लोकसभा के रिकॉर्ड से उनके बयान का विवादित हिस्सा हटा दिया गया है.

कांग्रेस और टीएमसी ने बीजेपी को घेरा 

रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर कांग्रेस और टीएमसी ने भी मोदी सरकार को घेरा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘PM मोदी, क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये ये बयान सुना? वो एक दूसरे सांसद को उनके धर्म के आधार पर ऐसी गालियां दे रहे हैं जो यहां लिखी नहीं जा सकतीं है. पूरा विश्वास है आपने सुना ही होगा और अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे.’

लोकसभा में दिल्ली से बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से कहे गए अपशब्द पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अपनी बात रखी है। मनोज झा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि आश्चर्य कतई नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वसुधैव कुटुम्बकम् की यही सच्चाई है। नाथुराम गोडसे को देशभक्त बताने वाला सांसद कौन है। किस पार्टी का है। वह भोपाल से सांसद है। कल जो भाषण सदन के अंदर बोली गई, अगर एक सांसद की ओर से सदन की ओर से इस तरह का भाषण दिया जाने लगा तो जरा सोचकर देखिए गली-सड़कों, गांवों में, नुक्कड़ पर मुसलमानों, दलितों के खिलाफ किस तरह की आवाज होने लगेगी। प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विकास को जीना होता है। रमेश बिधूड़ी जी आपके माननीय सांसद हैं। आप उनके लिए एक सख्त शब्द नहीं बोल पा रहे हैं। तो हम मानेंगे ना कि सबकुछ आपकी मर्जी से हो रहा है। आपकी मर्जी के बगैर आपके दल में एक पत्ता भी नहीं हिलता, तो रमेश बिधूड़ी कैसे हिल सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
आटे दाल का भाव इस बार ललन सिंह को मालूम चल जाएगा.

ललन सिंह ने पुख्ता प्रमाण उपलब्ध कराए हैं…

महिला आरक्षण बिल में पेंच पर बिहार में राजनीति शुरू

महिला आरक्षण बिल में पेंच पर बिहार में राजनीति शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend