ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के मौके पर जेपी नड्डा आयेगे बिहार

UB India News by UB India News
September 22, 2023
in पटना, भाजपा
0
कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के मौके पर जेपी नड्डा आयेगे बिहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने एक फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। इसी को अमलीजामा पहनाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अक्टूबर में बिहार आ रहे हैं। अगले महीने नड्डा के दौरे के लिए बीजेपी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। नड्डा का आगमन बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। इस वर्षगांठ में करीब एक माह तक बीजेपी अलग अलग कार्यक्रम करेगी। 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र की जयंती के दिन जगत प्रकाश नड्डा कार्यक्रमों को शुरू करेंगे।

पुराने योद्धाओं की फौज की तैयारी

बीजेपी कैलाशपति मिश्र की जयंती के बहाने पुराने नेताओं को मोर्चे पर लाने की तैयारी कर रही है। बीजेपी के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका इशारा दे दिया है। 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में एक बड़ा समारोह है। इसी समारोह में जनसंघ और बीजेपी के पुराने नेताओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कैलाशपति मिश्र के किए गए कामों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। यूं समझिए कि इसी बहाने बीजेपी अपने पुराने योद्धाओं को मंच पर लाकर उनमें नई जान फूंकेगी, ताकि लोकसभा चुनाव 2024 की राह आसान हो सके।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

नड्डा आखिरी बार जनवरी में आए थे बिहार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 महीने बाद बिहार आएंगे। इससे पहले वो जनवरी में बिहार आए थे और यहां वैशाली जिले में 3 जनवरी को एक रैली को संबोधित किया था। इसके बाद जून में उन्हें मधुबनी के झंझारपुर आना था लेकिन किसी कारण से वो सभा नहीं हो पाई। नड्डा के बदले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झंझारपुर में इसी महीने यानी सितंबर में सभा की। अब जबकि नड्डा का बिहार दौरा तय हो चुका है तो ये भी साफ है कि इस अक्टूबर में बिहार में बीजेपी नया दांव खेल सकती है। अब सवाल यही है कि वो कौन-कौन से पुराने योद्धा हैं जिन्हें बीजेपी चुनावी मैदान में बतौर रणनीतिकार उतारने की तैयारी कर चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव

आटे दाल का भाव इस बार ललन सिंह को मालूम चल जाएगा.

ललन सिंह ने पुख्ता प्रमाण उपलब्ध कराए हैं…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend