ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in राष्ट्रीय, सांसद
0
नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए संसद भवन में रविवार को पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग के गजद्वार पर ध्वजारोहण किया. राष्ट्रगान के बाद दोनों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान तमाम केंद्रीय मंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी उपस्थित रहे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे, क्योंकि वह पार्टी की कार्य समिति के बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद में मौजूद थे. सोमवार को संसद के विशेष सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.

केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. पार्लियामेंट के ​स्पेशल सेशन की शुरुआत पुरानी बिल्डिंग में होगी और 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसदीय कामकाज का नई इमारत में प्रवेश होगा. विशेष सत्र की 19 से 22 सितंबर तक की कार्यवाही नई बिल्डिंग में होगी. केंद्रीय मंत्रियों को नई संसद में दफ्तर भी अलॉट हो गए हैं. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत 11 वरिष्ठ मंत्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस अलॉट हुआ है, अन्य के दफ्तर फर्स्ट फ्लोर पर होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को पुरानी संसद के ठीक सामने नए भवन की आधारशिला रखी थी. नई संसद 29 महीने और 973 करोड़ रुपए की लागत के बाद बनकर तैयार हुई है.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पार्टियों के यह कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि उन्हें ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण ‘काफी देर से’ मिला और मल्लिकार्जुन खड़गे ने समारोह में भाग नहीं लिया. जोशी ने कहा, ‘निमंत्रण जल्दी भेजा गया था, अधीर रंजन कैसे आए? लेकिन मल्लिकार्जुन नहीं. कांग्रेस हमेशा राजनीति करना चाहती है.’ उन्होंने कहा कि यही तर्क टीएमसी जैसे कुछ अन्य विपक्षी दलों द्वारा भी दिया गया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर कहा, ‘क्या मैं काफी नहीं हूं? अगर मैं यहां उपयोगी नहीं हूं, तो मुझे बताएं मैं चला जाऊंगा…जो लोग यहां मौजूद हैं उन पर ध्यान केंद्रित करें…मैं यहां हूं, क्या मीडिया के लोगों के लिए यह पर्याप्त नहीं है.’

नए संसद भवन में कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी बदल गया है. पार्लियामेंट स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोर्ड के तहत नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट को शामिल किया गया है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक ब्यूरोक्रेट्स बंद गले के सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे. उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी. नई संसद 13-14 अक्टूबर को G20 देशों के स्पीकरों की मेजबानी करेगी. आमंत्रित देशों की संसद के स्पीकर भी इसमें हिस्सा लेंगे. यह पार्लियामेंट-20 ग्रुप की नौवीं मीटिंग होगी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था. नई संसद के लोकसभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के बगल में पवित्र सेंगोल को स्थापित किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- देर से मिला न्योता
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा महासचिव प्रमोद मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कहा था कि वे CWC की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं। संसद के कार्यक्रम का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला था, जबकि CWC की बैठक काफी दिन पहले से तय थी। इसलिए 17 सितंबर को होने वाले समारोह में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होगा।

PM मोदी ने 28 मई को किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मई को नई संसद का उद्घाटन किया था। तमिलनाडु से आए संतों ने सेंगोल PM मोदी को सौंपा, बाद में इसे सदन में स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया गया। इनॉगरेशन प्रोग्राम के दूसरे सेशन में सदन में सांसद और अतिथि मौजूद थे। इन्हें सेंगोल पर बनी फिल्म दिखाई गई और PM ने 75 रुपए का सिक्का जारी किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

Next Post
भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: ‘यशोभूमि’ और  ‘विश्वकर्मा योजना’ की हुई शुरुआत

जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: 'यशोभूमि' और 'विश्वकर्मा योजना' की हुई शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend