ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 73 साल के हो गए हैं। देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए गए हैं।

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in दिन विशेष
0
भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

RELATED POSTS

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. पूरे भारत में बीजेपी ने उनके जन्मदिन को मनाने की योजना बनाई है. पीएम नरेंद्र मोदी अपने पिता दामोदरदास मोदी और मां हीराबा मोदी की छह संतानों में से तीसरे हैं. अपने जीवन के शुरुआती समय में ही पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य बन गए थे. 7 अक्टूबर 2001 को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने. 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल की और तीन दशकों में पहली बार बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन गई. अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी नई दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ के नाम से मशहूर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) के पहले चरण का उद्घाटन करने के साथ ही कई जन कल्याण की योजनाओं की शुरुआत करेंगे.

प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल अगले साल खत्म होने वाला है, इसके बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी भारतीय राजनीति और देश के अधिकांश राजनीतिक विमर्श पर हावी हैं. रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी नई दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ के नाम से मशहूर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. अलावा वह द्वारका सेक्टर 21 को द्वारका सेक्टर-25 में नवनिर्मित मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार को भी देश को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी एक ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम शुरू करेगी जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना और देश भर में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना शामिल है. यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा. पीएम मोदी आज ‘विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ और ‘आयुष्मान भव:’ कार्यक्रम का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं.
PM के जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के कटक में एक कलाकार दीपक बिस्वाल ने धुएं से उनका पोर्ट्रेट बनाया है। दीपक ने कहा कि इस तस्वीर में कोणार्क चक्र दिखाया है जो ओडिशा की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। इसी कोणार्क चक्र को पीएम मोदी ने दुनियाभर के नेताओं से मिलने के दौरान बैकड्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया था। ये हमारे लिए गर्व की बात है।
सेंड से स्कल्पचर बनाया गया
ओडिशा के समुद्र तट पर सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी का सेंड से स्कल्पचर बनाया है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती का थीम भी रखा है। दरअसल, आज विश्वकर्मा जयंती भी है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च करने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं. देश की प्रगति, विश्व के कल्याण की जिस भावना से आप कार्य कर रहे हैं, उसने वैश्विक स्तर पर भारत को सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है. ईश्वर आपको इसी ऊर्जा से देशसेवा को समर्पित रहने की शक्ति दें.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. योगी ने एक्स पर कहा कि मां भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है. प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है.

एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. शिवराज सिंह ने एक्स पर कहा कि भारत को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निष्काम कर्मयोगी की भांति अविराम कार्य कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको मध्यप्रदेश और देश के समस्त नागरिकों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई. परमपिता परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप ऐसे ही भारत के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के साथ नागरिकों के जीवन को खुशहाली, समृद्धि के नव प्रकाश से आलोकित करते रहें.आपको अशेष शुभकामनाएं!

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने निम्नलिखित कविता पोस्ट की.
सुदिनम् सुदिना जन्मदिनम् तव।
भवतु मंगलं जन्मदिनम् ।।
चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्।
चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनम् ।।
विजयी भवतु सर्वत्र सर्वदा।
जगति भवतु तव सुयशगानम् ।।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर गुजराती में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, दूरदर्शी, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्रभाई मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने सर्वांगीण विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयां हासिल की हैं. भारत माता का तेज विश्व में पूरी तरह खिल रहा है. आने वाले वर्षों में विकसित भारत के निर्माण के लिए लोगों द्वारा किया गया प्रारंभिक प्रयास भारत को विश्व में अग्रणी स्थान दिलाएगा. मैं ईश्वर से आपके लंबे, स्वस्थ और अत्यंत सफल जीवन की कामना करता हूं.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया- हैप्पी बर्थडे
विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर हैप्पी बर्थडे लिखा। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM की लंबी उम्र की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।

जेपी नड्डा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं। ‘अंत्योदय’ का हमारा ध्येय आज देश के प्रत्येक गांव में व समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प सिद्धि का मंत्र बन गया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, दीर्घायु हों।

अमित शाह ने PM को नए भारत के शिल्पकार बताया
प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

राजनाथ बोले- PM मोदी ने देश का मान बढ़ाया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदी जी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और वे ऐसे ही माँ भारती की सेवा करते रहें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

हाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त महाराष्ट्रवासियों की ओर से उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं.

 

PM यशोभूमि का इनॉगरेशन, विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे
जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर यशोभूमि (IICC) के पहले पार्ट का इनॉगरेशन करेंगे। साथ ही पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च करने वाले हैं। इस योजना से 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके लिए 13 हजार करोड़ का आउटले (फंड) बनाया जाएगा।

यशोभूमि दुनिया के सबसे बड़े MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर होगा। यह कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है, जहां इसी महीने 9 और 10 तारीख को G20 की मिटिंग हुई थी। यशोभूमि 219 एकड़ में करीब 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। वहीं भारत मंडपम 123 एकड़ में तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ रोचक किस्से

  • बता दें कि 8 साल की उम्र में ही नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के जूनियर कैडर को ज्वाइन कर लिया था। इस दौरान उनके मार्गदर्शक और गुरु बने लक्ष्मणराव इनामदार।
  • पीएम मोदी पहले साधु बनना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक करीब दो साल उन्होंने हिमालय में एकांत में बिताया, जहां उन्होंने ध्यान और सनातन दर्शन का पालन किया।
  • आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी।
  • पीएम मोदी के नाम पर मोदी जैकेट ने दुनियाभर में ख्याती बटोरी और इसे वैश्विक ब्रांड बनाने में उनका योगदान है।
  • एक्स यानी ट्विटर पर पीएम मोदी के 92 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यह दर्शाता है कि वे कितने लोकप्रिय नेता हैं।
  • स्कूल के दिनों में पीएम मोदी की रूचि थिएटर में थी, जहां उनकी राजनीतिक छवि को आकार मिला।
  • पीएम नरेंद्र मोदी को कविता लिखने का काफी शौक है, साथ ही वो किताबों को पढ़ने का भी शौक रखते हैं।
  • बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने केवल 3 निजी स्टाफ ही अपने साथ रखे, साथ ही अपने 13 साल के कार्यकाल में कथित तौर पर उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली।
  • पीएम नरेंद्र मोदी को साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। इस दौरान वे किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीते थे।

मोदी फैंस अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ में सुनील त्रिवेदी नाम के शख्स ने 1900 पेज पर 1.25 लाख बार पीएम का नाम लिखा है। ओडिशा के कटक में एक स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल ने मोदी की अनोखी स्मोक पेंटिंग बनाई गई है। अहमदाबाद में बच्चों ने क्रूज पर पीएम का बर्थडे मनाया है, वहीं लखनऊ में पीएम के जन्मदिन पर दिव्यांगों ने 1.25 किलोमीटर लंबा जन्मदिन कार्ड भी बनाया है। एक जगह तो पीएम का दूध से भी अभिषेक किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

by UB India News
June 2, 2026
0

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ (Indian Dairy Association) के बिहार राज्य चैप्टर द्वारा पटना के पाटलिपुत्र...

Next Post
जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: ‘यशोभूमि’ और  ‘विश्वकर्मा योजना’ की हुई शुरुआत

जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: 'यशोभूमि' और 'विश्वकर्मा योजना' की हुई शुरुआत

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend