ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रात्रिभोज में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार ,आज दिल्ली से लौट रहे हैं पटना,

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
रात्रिभोज में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार ,आज दिल्ली से लौट रहे हैं पटना,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के रात्रिभोज के दौरान शनिवार को मुलाकात हुई. इसके साथ ही इस रात्रिभोज के दौरान सीएम नीतीश कुमार की एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है. इस तस्वीर में नीतीश कुमार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति बाइडेन (President Biden) के साथ दिख रहे हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी साथ में दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी से बात कर रहे हैं और सभी इसमें खुश नजर आ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के बीच करीब 18 महीनों के बाद मुलाकात हुई है.

अश्विनी चौबे के साथ दिखे नीतीश कुमार

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इस मुलाकात में सबसे खास बात यह रही कि पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले सीएम नीतीश कुमार का खास अंदाज दिखा. नीतीश कुमार काफी समय से केंद्रीय मंत्रियों से दूरी बनाए हुए थे. G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में सीएम नीतीश कुमार कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ दिखे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ भी नीतीश कुमार की तस्वीर सामने आई है. इसके साथ ही उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की है. वहीं, माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी से सीएम नीतीश की थोड़ी दूरी कम होगी.

नीतीश और मोदी की मुलाकात की हो रही है चर्चा

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों और देश के सभी मुख्यमंत्रियों को इस रात्रिभोज में बुलाया गया था. हालांकि कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज से दूरी बनाई. लेकिन, सीएम नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन सहित ‘इंडिया’गठबंधन के घटक दलों के शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री रात्रिभोज में शामिल हुए. वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात की हो रही है. दोनों नेता करीब 18 महीने बाद मुलाकात की हैं. इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात मार्च 2022 में लखनऊ में हुई थी जब योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह कार्यक्रम था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

G20 को लेकर दिया मंत्री मदन सहनी का विवादित बयान, बीजेपी ने JDU को दिया जवाब

G20 को लेकर दिया मंत्री मदन सहनी का विवादित बयान, बीजेपी ने JDU को दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend