ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in दुर्घटना, राजभवन, वैशाली
0
हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के राज्यपाल (Governor of Bihar) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) हाजीपुर के दौरे पर शनिवार को पहुंचे थे. इस दौरान जिले के नगर थाना क्षेत्र में राज्यपाल के काफिले का सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. काफिले में चल रहे एंबुलेंस ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कई पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं. एक महिला सिपाही बुरी तरह से जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ हाजीपुर दौरे के दौरान पूरे जिले के पर्यटक स्थल को घूम-घूम कर जायजा लिया. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही.

राज्यपाल वैशाली से लौट रहे थे पटना

RELATED POSTS

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के पर्यटक स्थल से पटना लौट के दौरान बिहार के राज्यपाल के काफिले की सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अपना नियंत्रण खोकर काफिले में चल रहे सिपाही सवार गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुई है. गाड़ी में पांच से छह लोग सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी महिला सिपाही की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है. जो नगर थाना में स्थापित है, जिसका इलाज हाजीपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है.

हाजीपुर में पहले भी हो चुका है हादसा

घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर तीन के पास हुई. बता दें कि हाजीपुर में ही अप्रैल महीने में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले का हादसा हुआ था, जिसमें राज्यपाल के काफिले में चल रही दमकल की गाड़ी अचानक पलट गई थी. इसमें दो फायर ब्रिगेड के पुलिस कर्मचारी जख्मी हुए थे. पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर के भगवानपुर में यह हादसा हुआ था. वहीं, आज फिर हाजीपुर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले का हादसा हो गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

by UB India News
June 29, 2026
0

सबौर स्थित बिहार कृषि विवि (बीएयू) में आयोजित राष्ट्रीय आम समागम में आने का तीन माह से इंतजार कर रहा...

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

by UB India News
June 26, 2026
0

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5...

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

by UB India News
June 24, 2026
0

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई. इस अग्निकांड के बाद...

Next Post
G20 को लेकर दिया मंत्री मदन सहनी का विवादित बयान, बीजेपी ने JDU को दिया जवाब

G20 को लेकर दिया मंत्री मदन सहनी का विवादित बयान, बीजेपी ने JDU को दिया जवाब

शिक्षा विभाग Vs बीपीएससी मूर्खतापूर्ण विवेकहीन घृष्टता ऐसे शब्‍दों से दोनों के बीच हुआ लेटर वॉर..

शिक्षा विभाग Vs बीपीएससी मूर्खतापूर्ण विवेकहीन घृष्टता ऐसे शब्‍दों से दोनों के बीच हुआ लेटर वॉर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend