ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दलित मुद्दे को ले कर बिहार में दोनों गठबंधन एक दूसरे पर हमलावर

UB India News by UB India News
September 9, 2023
in पटना, बिहार, ब्लॉग, राजभवन
0
शिक्षक हमारे आदर्श‚ उनका योगदान अतुलनीय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी लोक सभा चुनाव में मुद्दे की तलाश में पार्टियां अब काफी आक्रामकता के साथ सक्रिय हो गई हैं। बात जुबान से निकली नहीं या फिर किसी वाक्ये को हुए घंटे या चाहे मिनट भर ही क्यों न हुए हों, उस पर बयानों की बौछार शुरू हो जाती है। फिलहाल दलित मुद्दे को ले कर अपने-अपने उदाहरणों के साथ दोनों गठबंधन दल एक दूसरे पर हमलावर हो चले हैं। फिलहाल भाजपा ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का मामला सर पर उठा रखा है। हो यह रहा है कि राज्य सरकार और राजभवन में टकराव फिर बढ़ रहा है। इसके पहले कुलपति की नियुक्ति के मामले पर बिहार सरकार और राजभवन आमने-सामने हो गए। बीजेपी इस टकराव को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अपमान के रूप में देख रही है।

दलित का अपमान कर रही बिहार सरकार- बीजेपी
भाजपा का आरोप है कि बिहार सरकार एक दलित राज्यपाल को अपमानित करने का काम कर रही है। हालांकि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसी बीच तीखे तेवर दिखाए और कहा कि सभी कुलपतियों को यह निर्देशित किया गया है कि वे राजभवन सचिवालय का ही निर्देश मानें। इस दौरान इशारों इशारों में राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को भी खूब सुनाया। हालांकि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार और राजभवन के बीच बढ़ती खाई को पाटने का काम करने कोशिश की। वो राजभवन जा कर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले। जाहिर है नीतीश कुमार का ये कदम भाजपा के दलित कार्ड को अप्रभावी करने की राजनीति का भी हिस्सा है।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

इंडिया गठबंधन ने खरगे का नाम लेकर किया हमला
भाजपा की ओर से दलित कार्ड उछाले जाने के बाद महागठबंधन ने भी भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। इनका मानना है कि ‘भाजपा ने जान बूझ कर देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति के भोज में नहीं बुलाया। भाजपा का दलित प्रेम एक छलावा है।’ भारत की अध्यक्षता में इस बार जी-20 का समारोह राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर के बीच होने जा रहा है। जहां इस मीटिंग में भाग लेने के लिए जी-20 के सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत पहुंचे हैं। 9 तारीख की बैठक के बाद डिनर का आयोजन भी किया गया है। कई विपक्षी दल के नेताओं को इस भोज में शामिल किया गया है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस डिनर का निमंत्रण नहीं मिला है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया दलित अपमान का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ‘देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रि भोज का निमंत्रण प्राप्त नहीं होना दलित विरोधी हरकत है। जबकि इस भोज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आमंत्रण मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत की राष्ट्रपति की ओर से आयोजित किये गए डिनर पर उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है।’ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को काफी संजीदगी से उठाते कहा है कि ‘यह भाजपा के दलित प्रेम का सच है। भाजपा देश की 60 प्रतिशत जनता को नकारती रही है।’ राहुल गांधी के इस बयान के बाद तो इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयानों की बाढ़ सी आ गई।

बात किसी नेता की नहीं, खेल तो ‘सोलह’ का है
आगामी लोकसभा का चुनाव एक तरह से आमने-सामने का होने जा रहा है। और यहीं असल खेल है, खेल तो दरअसल ‘सोलह’ का है। 16 प्रतिशत दलित वोट किसी भी गठबंधन के लिए जीत का कारण बन सकता है। दूसरी तरफ फिलहाल कोई भी एक ऐसा नेता नहीं है जो समग्रता में दलित वोट किसी गठबंधन को ट्रांसफर करा सके। ऐसे में दलित वोट के कई दावेदार नेता हैं। मायावती, चिराग पासवान जैसे और भी कई चेहरे हैं । वैसे में दलित मुद्दा का समवेत स्वर काफी प्रभावित होता है। इसलिए एनडीए की तरफ से राज्यपाल को मुद्दा बनाया तो महागठबंधन ने फौरन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन का मुद्दा उठा कर काउंटर किया। बहरहाल यह सब तो वोट को प्रभावित करने के तरीके है। अब इस युद्ध में कौन कितना प्रभावी होगा यह तो लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बता ही देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंः नीतीश

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंः नीतीश

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भीषण भूकंप से 822 की मौत , 672 लोग जख्मी

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भीषण भूकंप से 822 की मौत , 672 लोग जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend