ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भीषण भूकंप से 822 की मौत , 672 लोग जख्मी

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भीषण भूकंप से 822 की मौत , 672 लोग जख्मी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से अब तक 822 लोगों की मौत हो चुकी है। 672 लोग जख्मी हुए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। साथ ही कहा कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।

मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिपोर्ट में स्थानीय स्रोतों का हवाला देते हुए कहा गया है कि राजधानी रबात से 320 किलोमीटर दक्षिण में पर्यटक शहर माराकेच के क्षेत्र में सत्ताईस लोगों की मौत हो गई, और दक्षिण में ओरज़ाज़ेट प्रांत में चार अन्य लोगों की मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, भूकंप के झटकों के कारण सामान अलमारियों से गिर गया. वहीं, कई घर भी धारासायी हो गए. यूएसजीएस की पेजर सिस्टम, जो भूकंप के प्रभाव पर प्रारंभिक आकलन प्रदान करती है, ने आर्थिक नुकसान के लिए एक नारंगी अलर्ट जारी किया है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि महत्वपूर्ण क्षति होने की संभावना है.

यूएसजीएस ने कहा कि “इस क्षेत्र की आबादी उन संरचनाओं में रहती है जो भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं.” अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

2004 में, पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में आए भूकंप में कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए. 1980 में पड़ोसी अल्जीरिया में 7.3 तीव्रता का एल असनाम भूकंप हाल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था. इसमें 2,500 लोग मारे गए और कम से कम 300,000 लोग बेघर हो गए थे.

घरों और रेस्तरां से बाहर भागते दिखे लोग

यूएसजीएस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस भूकंप का केंद्र 18.5 किमी गहराई में था जो माराकेश से लगभग 72 किमी दक्षिण-पश्चिम और एटलस पर्वतीय शहर ओकाइमेडेन से 56 किमी पश्चिम में आया। सोशल मीडिया पर इस बाबत कुछ वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं जिसमें कई इमारतें ढहती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कई लोग शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट से डर के मारे भागते और सड़कों पर इकट्ठा होते दिखाई दे रहे हैं। माराकेश में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। यहां लोगों को दोबारा भूकंप आने की आशंका है।

पहले भी आए हैं भीषण भूकंप

बता दें कि मोरक्को में आमतौर पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं क्योंकि यह अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेट के बीच स्थित है। जानकारी के मुताबिक पिछले 120 सालों में आए सभी भूकंपों में इस भूकंप को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया जा  रहा है। बता दें कि पूर्वोत्तर मोरक्को के में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके देखने को मिले थे। इस घटना में करीब 628 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अल्जीरिया में साल 1980 में 7.3 तीव्रता वाला भूकंप देखने को मिला था। इस घटना में 2500 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3 लाख लोग बेघर हो गए थे।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

Next Post
G20 समिट के दूसरे सेशन में वन फैमिली पर हो रही चर्चा, घोषणापत्र को मिली मंजूरी

G20 समिट के दूसरे सेशन में वन फैमिली पर हो रही चर्चा, घोषणापत्र को मिली मंजूरी

G20 घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देश सहमत:9 बार आतंकवाद, चार बार यूक्रेन का जिक्र; भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना

G20 घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देश सहमत:9 बार आतंकवाद, चार बार यूक्रेन का जिक्र; भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend