ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 समिट के दूसरे सेशन में वन फैमिली पर हो रही चर्चा, घोषणापत्र को मिली मंजूरी

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
G20 समिट के दूसरे सेशन में वन फैमिली पर हो रही चर्चा, घोषणापत्र को मिली मंजूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा सत्र जारी है। इस दौरान लीडर्स घोषणापत्र पर सहमति बनी है। नई दिल्ली जी-20 का साझा घोषणा-पत्र जारी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर प्रसन्नता जताई और कहा कि हमारी टीम की मेहनत रंग लाई है।

नई दिल्ली नेताओं की घोषणा पर जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान, बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

दिल्ली में चल रहे G20 बैठक के दूसरे सत्र की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. दूसरे सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने मेहमान देशों के राष्ट्रप्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली जी20 डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है.इसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं कि इस डिक्लेरेशन को एडॉप्ट कर लिया जाए. यह बोलने के कुछ ही पल बाद PM ने घोषणा की कि दिल्ली घोषणापत्र को एडाप्ट कर लिया गया है. बता दें कि पीएम मोदी ने इस सत्र की शुरुआत में मंत्रियों और अफसरों का अभिनंदन भी किया. इससे पहले पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के पहले सत्र में कहा था कि 21वीं सदी दुनिया को नयी दिशा देने का समय है. खास बात ये है कि पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया.

अफ्रीकी संघ को जी20 का सदस्य बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्ताव इस प्रभावशाली समूह के सभी सदस्य देशों ने शनिवार को स्वीकार कर लिया. इसी के साथ ‘ग्लोबल साउथ’ का यह प्रमुख समूह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया.

“दुनिया में विश्वास का संकट पैदा हो गया है”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले सत्र के दौरान कहा कि यूक्रेन युद्ध ने दुनिया में विश्वास की कमी को गहरा कर दिया है और भारत पूरी दुनिया से इसे एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद दुनिया में विश्वास की कमी का बड़ा संकट पैदा हो गया है. युद्ध ने भरोसे की इस कमी को और गहरा कर दिया है. यदि हम कोविड-19 को हरा सकते हैं, तो हम विश्वास में कमी के इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्विक भलाई के लिए हम सब साथ मिलकर चलें. भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है.

अफ्रीकन यूनियन जी20 का बना स्थायी सदस्य

जी20 की बैठक के पहले सत्र में नाइजीरिया के प्रेसीडेंट ने जी20 में स्थायी सदस्य बनने पर अफ़्रीकन यूनियन को  बधाई दी. सोशल मीडिया साईट एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रेसीडेंसी नाइजीरिया ने लिखा, “G20 का स्थायी सदस्य बनने पर अफ़्रीकन यूनियन को बधाई. एक महाद्वीप के रूप में, हम G20 मंच का उपयोग करके वैश्विक मंच पर अपनी आकांक्षाओं को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
G20 घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देश सहमत:9 बार आतंकवाद, चार बार यूक्रेन का जिक्र; भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना

G20 घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देश सहमत:9 बार आतंकवाद, चार बार यूक्रेन का जिक्र; भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना

‘हिंदू होने पर गर्व…’ ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, पत्नी अक्षता भी थीं साथ

'हिंदू होने पर गर्व...' ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, पत्नी अक्षता भी थीं साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend