ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिन्दू आस्था का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तानः रविशंकर प्रसाद

UB India News by UB India News
September 8, 2023
in पटना, भाजपा
0
हिन्दू आस्था का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तानः रविशंकर प्रसाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को सनातन धर्म और हिंदुओं के खिलाफ दिए जा रहे बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए सोनिया गांधी‚ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे से सवाल पूछा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि सोनिया‚ राहुल और खड़़गे से पूछता हूं कि मुंबई की बैठक में आपने क्या यह तय किया है कि हिन्दू आस्था को बदनाम करना हैॽ उन्होंने कहा कि हिन्दू‚ सनातन धर्म के बारे में क्यों बार बार अनाप–शनाप बोला जा रहा है‚ ये लोग इसका जवाब दें। डीएमके के उदयनिधि के बाद ए राजा ने सनातन धर्म का अपमान किया। ए राजा ने सनातन धर्म का अपमान करते हुए इसकी एचआईवी से तुलना की है। ए राजा ने कहा है कि सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है। उन्होंने सोनिया गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म को कितना समझते हैं‚ हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुगल सल्तनत हिंदू आस्था को नहीं हिला सकी‚ ब्रिटिश शासन भी हिंदू आस्था को टच नहीं कर सका। सनातन की ज्वाला आगे बढते गई।

RELATED POSTS

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

श्री प्रसाद ने राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर कहा कि सिंह कहते हैं कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है और उधर लालू यादव मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दिखावे के लिए पूजा कर रहे थे। उन्होंने संविधान की मूल प्रति दिखाते हुए सोनिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि सोनिया गांधी भूल गई हैं और राहुल गांधी तो पढते–लिखते नहीं हैं इसलिए मैं इसे लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि संविधान में फंडामेंटल राइट पर राम–जानकी और लक्ष्मण के साथ श्रीलंका विजय के बाद अयोध्या लौटने का चित्र है। सोनिया गांधी आपके ज्ञान के लिए‚ एक दूसरी तस्वीर देखिए। भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान हनुमान की तस्वीर‚ नटराज की तस्वीर‚ इसमें शिवाजी हैं‚ झांसी की रानी हैं और महात्मा गांधी हैं‚ अकबर‚ बाबर और औरंगजेब नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें राजेंद्र प्रसाद के बाद आपके दादा ससुर जी के भी हस्ताक्षर हैं।

उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल करते हुए कहा कि इसमें मौलाना आजाद‚ वल्लभ भाई पटेल‚ अंबेडकर‚ नेहरू को कभी दिक्कत नहीं हुई‚ आपकी कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को संविधान पढने की जरूरत है। जरूरत पडेगी तो हम खुद संविधान की प्रति भेजेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा‚ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह‚ प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू‚ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

Next Post
आनंद मोहन के बिगड़े बोल – हमारे प्रधानमंत्री सुरमा भोपाली हैं फिर भी हम सभी को ही डर लग रहा है?

आनंद मोहन के बिगड़े बोल - हमारे प्रधानमंत्री सुरमा भोपाली हैं फिर भी हम सभी को ही डर लग रहा है?

आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend