ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उनका नाम तो लालू यादव ने बदला है…..

UB India News by UB India News
September 8, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश आगामी चुनावों में राजनीतिक तौर पर होंगे फिनिशः सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल मची हुई है. बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. एक तरफ जहां बीते दिन BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका नाम तो लालू यादव ने बदला है. ललन सिंह का नाम तो पहले खुद राजीव रंजन सिंह था. जिसको लेकर अब JDU ने भी जवाब दिया है. JDU ने कहा कि सबसे बड़ा फर्जी नेता तो सम्राट चौधरी खुद हैं. जिनके ना जाने कितने नाम हैं.

JDU MLC ने कसा तंज 

RELATED POSTS

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

JDU MLC नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो सबसे बड़े फर्जी धारी नेता हैं. इन्होनें तो अपना चार चार नाम रख लिया है. सम्राट चौधरी, सम्राट चौधरी मौर्य, राकेश कुमार और न जाने कैसे कैसे नाम उन्होंने रख लिए है. वहीं, ये भी कहा कि उन्होंने तो अपने उम्र में भी फर्जी वारा किया है . पता नहीं इतना फर्जी पन कैसे कर लेते हैं. शायद इसी वजह से केंद्र की सरकार ने इन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी है ताकि इन पर नजर बनाए रखें.

‘BJP ने राज्य सरकार को है फंसाया’ 

वहीं, लोक सभा के विशेषाधिकार समिति के द्वारा बिहार के DGP आर एस भट्टी ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और ASP काम्या मिश्रा को दिल्ली तलब किया है. उसको लेकर उन्होंने साफ कहा कि ये लोग ज़रूर जाएंगे सरकार अपना पक्ष रखेगी. विशेषाधिकार समिति का हम सम्मान करते हैं, लेकिन BJP ने झूठ बोलकर  राज्य सरकार को फंसाया है. उनके कार्यकर्ता की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई थी बल्कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी.

आगामी लोस चुनाव में युवाओं की भूमिका होगी अहम

भारतीय जनता युवा मोर्चा‚ बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और पदयात्रा कर बिहार भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां युवा मोर्चा कार्यालय में विधिवत पूजा कर नव दायित्व का कार्यभार संभाला। सभी जिलों से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ढोल–नगाडे के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का भव्य स्वागत किया। बिहार भाजयुमो द्वारा भाजपा मुख्यालय में आयोजित आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भारतेंदु मिश्रा‚ महामंत्री सीमांत शेखर‚ शशि रंजन एवं उपाध्यक्ष पिंकू मेहता को बधाई दी और अपने संबोधन से युवाओं को मार्गदर्शित किया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने देश को कई वषोंर् पीछे धकेलने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों को पक्का मकान‚ मुफ्त राशन‚ आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जन–जन को खुशहाल किया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जन–जन से संवाद कर बदलते भारत की तस्वीर उनके सामने रखें। बिहार में २०२४ लोकसभा और २०२५ विधानसभा में बिहार के युवा निर्णायक भूमिका निभायेंगे।

वहीं इस मौके पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि युवा बिहार में बदलाव का गवाह नहीं बल्कि भागीदार बनें। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी भविष्य के भाजपा के नेतृत्व हैं। बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि २०२४ लोकसभा और २०२५ विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाए‚ ऐसी अपेक्षा करता हूं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और युवाओं से एकजुटता के साथ काम कर भाजपा को और मजबूत करने पर बल दिया। श्री मिश्र ने बताया कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी १८ सितंबर को सभी जिला केंद्रों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे और २ अक्टूबर को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम राज्यभर में चलाएंगे। मंच संचालन बिहार भाजयुमो के नवनियुक्त महामंत्री शशि रंजन ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री सीमांत शेखर‚ उपाध्यक्ष पिंकू मेहता‚ भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता‚ युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह‚ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार‚ मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा‚ प्रोटोकॉल संयोजक मनोज शर्मा‚ युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष‚ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सजल झा का पद ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सहयोग से सदैव आगे बढती रही है। उन्होंने कहा कि २०२४ में सरकार लाना है तो महिलाओं को दुर्गा बनना होगा और जरूरत पडी तो काली भी बनना पडेगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार में महिलाओं का मान–सम्मान और स्वाभिमान बढा है। २०२४ के चुनाव में महिलाओं की अहम् भूमिका रहेगी। महिलाओं को संगठन विस्तार में भी मनोयोग से लगना होगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शुभकामना देते हुए कहा कि महिलायें देश के विकास में अहम साबित होंगी। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता ने इस जिम्मेदारी के लिए केन्द्र और प्रदेश के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जितने विश्वास के साथ आपने इस पद को हमें दिया है मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करूंगी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्वेता श्रीवास्तव एवं सरोज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा‚ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितीन नवीन‚ भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी‚ विधान पार्षद निवेदिता सिंह‚ महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष लाजवंती झा उपस्थित थीं। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपनी नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

Next Post
हिन्दू आस्था का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तानः रविशंकर प्रसाद

हिन्दू आस्था का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तानः रविशंकर प्रसाद

आनंद मोहन के बिगड़े बोल – हमारे प्रधानमंत्री सुरमा भोपाली हैं फिर भी हम सभी को ही डर लग रहा है?

आनंद मोहन के बिगड़े बोल - हमारे प्रधानमंत्री सुरमा भोपाली हैं फिर भी हम सभी को ही डर लग रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend