ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म

UB India News by UB India News
August 31, 2023
in पटना, शिक्षा
0
बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शिक्षकों की छुट्टी कम करने पर एक बार फिर से बवाल मच गया है। शिक्षक इससे काफी नाराज हैं। शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन, हरितालिका व्रत तीज, जिउतिया, विश्वकर्मा पूजा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, भाई दूज, गुरु नानक जयंती जैसे कई पर कई त्योहारों पर छुट्टियां रद्द कर दी है। 28 अगस्त से 31 दिसंबर तक सरकारी विद्यालयों में लगभग 23 छुट्टियां थी, जिसे घटाकर शिक्षा विभाग ने 11 कर दिया है।

9 दिन की छुट्टी को घटाकर सिर्फ 4 दिन किया गया

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

दीपावली से छठ पूजा तक के लिए अब तक लगातार छुट्टियां रहती थी। इस 9 दिन की छुट्टी को घटाकर सिर्फ 4 दिन का शिक्षा विभाग ने कर दिया है। दीपावली के दिन एक दिन की छुट्टी, चित्रगुप्त पूजा की एक दिन की छुट्टी और छठ के समय की 2 दिन की छुट्टी। जब से बिहार शिक्षा विभाग का पदभार केके पाठक ने संभाला है। तब से रोज नए-नए फरमान जारी किए जा रहे है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश।

इसलिए किया गया छुट्टियों में बदलाव

छुट्टियों में किए गए बदलाव पर शिक्षा विभाग का कहना है कि पटना अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1-5) में कम-से-कम 200 दिन, मध्य विद्यालयों (कक्षा 6-8) में कम-से- कम 220 दिनों का कार्यदिवस होना जरूरी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि चुनाव परीक्षा, त्योहार, प्राकृतिक आपदाओं के कारण विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होती है।

इसके साथ ही त्योहारों के मौके पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय खुले होते हैं तो किसी में बंद । विद्यालयों के संचालन में एकरूपता के लिए ही वर्ष 2023 के बचे दिनों के लिए यह बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में करें हस्तक्षेप।

टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह का कहना है कि तमाम नियम कानून को ताक पर रखते हुए शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव के के पाठक शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस प्रकार के निर्देशों के माध्यम से शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

नई शिक्षा नीति भी कहता है कि विद्यालयों में 29 घंटे से अधिक सप्ताह में पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। अब तक सरकारी विद्यालयों में 60 दिनों की छुट्टियां रहती थी जिसे खत्म कर सरकार बच्चों को पढ़ाई बोझ बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करेंगे कि इस मामले में हस्तक्षेप करें अन्यथा शिक्षक समाज न्यायालय के शरण में इस मामले को लेकर जाएगा।

क्या बोले संघ के अध्यक्ष

बिहार टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा कि अब तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश और विभिन्न पर त्योहारों को मिलाकर 60 दिनों की छुट्टियां होती थी और 52 दिन रविवार की छुट्टी होती है। कुल मिलाकर 112 दिन की छुट्टियां मिलती थी।

ऐसे में साल में इसके बाद भी 252 दिन विद्यालय चलते हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग का यह तर्क की 220 दिन विद्यालय के संचालन के लिए छुट्टियों को रद्द किया गया है यह अपने आप में हास्यासपद है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समझना होगा कि सरकारी कार्यालय और विद्यालयों में फर्क होता है और दोनों का संचालन का अपना नियम है। विद्यालय को सरकारी कार्यालय समझना बेवकूफी होगी।

दशहरा में भी छुट्टियों की संख्या अधिक रहती थी

अमित विक्रम ने कहा कि दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी मिलती थी। दशहरा में भी छुट्टियों की संख्या अधिक रहती थी, ऐसे में बच्चे इस दौरान अपने रिश्तेदार के यहां छुट्टी मनाने जाते हैं। इससे बच्चों में सामाजिकता भी आती है। पठन-पाठन से इतर बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए इन छुट्टियों का बहुत महत्व है। वह सरकार से मांग करेंगे कि छुट्टियां को रद्द करने के निर्देश को वापस लिया जाए। क्योंकि पहले से ही विद्यालयों में 220 दिन से अधिक कक्षाएं चल रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
इंडिया गठबंधन ने जारी किया मुंबई बैठक का शेड्यूल,नहीं बनाया जाएगा संयोजक, 11 सदस्यों की बनेगी कोर्डिनेशन कमिटी

इंडिया गठबंधन ने जारी किया मुंबई बैठक का शेड्यूल,नहीं बनाया जाएगा संयोजक, 11 सदस्यों की बनेगी कोर्डिनेशन कमिटी

पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आज से आगाज , पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मैच आज

पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आज से आगाज , पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मैच आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend