ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना पर सियासत चरम पर

UB India News by UB India News
August 23, 2023
in पटना, बिहार
0
नाम के आगे से जाति सूचक टाइटल हटाने वाले नीतीश क्यों करवा रहे हैं जातीय जनगणना?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय गणना को ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद वोटों का गणित बदल सकता है. इसके समर्थन और विरोध की सियासत के पीछे यही गणित है. जातीय गणना को कमंडल और मंडल की लड़ाई की तरह भी देखा जा रहा है. 2024 चुनाव से कुछ ही महीने पहले जनवरी के महीने में राम मंदिर का भी उद्घाटन होना है. बीजेपी की कोशिश मतदाताओं को हिंदू अस्मिता पर लाने की होगी. इसे भांपते हुए ही बिहार की सत्ताधारी पार्टियों ने ठीक उसी तरह ओबीसी कार्ड चल दिया है जिस तरह का दांव लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने चला था.

2024 में फिर कमंडल बनाम मंडल की लड़ाई

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी दल जहां अपने वोट बैंक को दुरुस्त करने में जुटे हैं. वहीं, दूसरे दलों के वोट बैंक में सेंध लगाने की जुगत में हैं. बिहार में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की आबादी राजनीतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल इस वोट बैंक को साधने की तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी जहां पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा पिछड़ा चेहरा बता कर वोट मांगने की तैयारी में है तो वहीं महागठबंधन बिहार में हो रहे जातीय गणना को मुद्दा बनाकर इस वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है.

महागठबंधन ने बीजेपी के खिलाफ चला OBC कार्ड

बिहार में जातीय गणना पर जमकर सियासत हो रही है. महागठबंधन के दल इसका श्रेय लेने के लिए फ्रंटफुट पर नजर आ रहे हैं तो बीजेपी असमंजस में फंसी हुई नजर आ रही है. नीतीश सरकार ने जातीय गणना को कैबिनेट से मंजूरी दी थी तो बीजेपी इसके समर्थन में खड़ी रही थी, लेकिन अब उसके नेता दो नावों पर सवार हैं. बीजेपी के कुछ नेता आर्थिक तो कुछ जातिगत जनगणना के पक्ष में है. ऐसे में बीजेपी से न तो खुलकर विरोध करते बन रहा है और न ही समर्थन करते बन रहा है?

पिछड़ों और अति पिछड़ों को साधने की कोशिश

तारकिशोर प्रसाद चाहे जितना भी जातीय गणना के पक्ष में खुद को दिखाने की कोशिश करे, लेकिन JDU का कहना है कि बीजेपी जातीय गणना पर रोक लगाने के लिए पर्दे के पीछे से खेल खेल रही है. लोकसभा चुनाव में  सभी पार्टियों के लिए पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग सबसे बड़ा वोट बैंक है. बिहार के सभी राजनीतिक दल इसे अपने पाले में करने के लिए जी जान से जुटी हुई है. अब देखने वाली बात ये होगा कि जनता किसकी दावेदारी को मजबूत करती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
दल नहीं दिल टूटा है.., नहीं होंगे साथ…

दल नहीं दिल टूटा है.., नहीं होंगे साथ...

भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend