ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह पर हाईकोर्ट के फैसले को कैसे पलटा….

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जिस डबल मर्डर केस में उन्हें निचली अदालत और पटना हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला दिया था। उसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट कर प्रभुनाथ को दोषी करार दिया।

UB India News by UB India News
August 20, 2023
in अपराध, कानून, खास खबर, राजद, सारण
0
सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह पर हाईकोर्ट के फैसले को कैसे पलटा….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व सांसद और बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह पर हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ को डबल मर्डर के एक मामले में दोषी करार दिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजेंद्र राय और दारोगा राय हत्याकांड मामले में पटना उच्च न्यायालय के फैसले को पलट कर प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया है। बिहार में प्रभुनाथ सिंह की छवि एक बाहुबली नेता की रही है। इनके रुतबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कभी ये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी रहे, तो कभी ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के नजदीकी रहे।

साल 2010 से लालू के साथ प्रभुनाथ

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

वर्ष 2010 से वे लालू प्रसाद के साथ हैं। प्रभुनाथ सिंह की पहचान दबंग छवि वाले नेता के रूप में रही है। शुरुआती दौर में वो मशरक विधानसभा से चुनाव लड़े। मशरक के विधायक रहे रामदेव सिंह काका की 1980 में हुई हत्या के मामले में नाम आने के बाद प्रभुनाथ चर्चा में आए। इसके बाद से 1985 में वे मशरक से निर्दलीय विधायक बन गए। वर्ष 1990 में जनता दल ने इन्हें टिकट दिया और फिर चुनाव जीत गए। इसके बाद 1998 से 2014 तक चार बार लोकसभा में इन्होंने महाराजगंज का प्रतिनिधित्व किया।

तीन बार नीतीश की पार्टी से भी सांसद बने

इसमें तीन बार नीतीश की पार्टी तो एक बार लालू को पार्टी के सांसद बने। राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह पर 1995 में मसरख के एक मतदान केंद्र के पास दारोगा राय और राजेंद्र राय की हत्या का आरोप था। आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह समर्थित कैंडिडेट को वोट नहीं दिया इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। निचली अदालत से 2008 में सबूतों के अभाव में पूर्व सांसद को रिहाई मिल गई थी।

पटना हाईकोर्ट ने बरी किया तो SC पहुंचा पीड़ित पक्ष, मिला इंसाफ

इसके बाद यह मामला पटना उच्च न्यायालय पहुंचा। 2012 में पटना उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को सही माना। इस फैसले के विरोध में राजेंद्र राय के भाई ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभुनाथ सिंह फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में है। वर्ष 1995 में मशरक के विधायक अशोक सिंह की 1995 में हत्या हो गई थी, जिन्होंने चुनाव में प्रभुनाथ सिंह को हराया था। अशोक सिंह की हत्या उनके घर पर दिनदहाड़े कर दी गई थी। इस मामले में ही प्रभुनाथ सिंह फिलहाल सजा काट रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

Next Post
मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट के लिए सजा जरूरी, सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं : सुप्रीम कोर्ट

जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका

जाति या उप-जाति का विवरण प्रदान करने में क्या नुकसान है? 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend