ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी गठबंधन में उलझनें – कांग्रेस और केजरीवाल

UB India News by UB India News
August 18, 2023
in loakshbha 24, Lokshbha2024
0
विपक्षी गठबंधन में उलझनें – कांग्रेस और केजरीवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस की एक बैठक पार्टी हाईकमान ने बुलाई थी। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ-साथ दिल्ली के पार्टी इंचार्ज दीपक बाबरिया, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी, अजय माकन, संदीप दीक्षित, हारून यूसुफ, किरन वालिया, अरविंदर सिंह लवली जैसे कई बड़े नेता मौजूद थे। जैसे ही ये मीटिंग खत्म हुई, दिल्ली कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लाम्बा ने साफ-साफ कह दिया कि दिल्ली में कांग्रेस सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा अटैक किया। अनिल चौधरी ने कहा उनकी पार्टी भ्रष्टाचार और शराब नीति के साथ-साथ बाढ़ से हुई तबाही को लेकर अरविंद केजरीवाल को छोडे़गी नहीं।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने  कहा कि ये दोनों ही कांग्रेस के छोटे नेता हैं। उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, ये I.N.D.I.A. अलायंस की मीटिंग के बाद तय होगा। आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि अभी तक ये साफ नहीं है कि ये स्टैंड कांग्रेस का है या फिर दिल्ली कांग्रेस का, लेकिन दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को ये बात समझनी चाहिए कि अगर मोदी को हटाना है तो फिर ऐसी तुच्छ राजनीति बीच में नहीं आनी चाहिए। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर जो बात अल्का लाम्बा ने कही है, वह कांग्रेस पार्टी का स्टैंड है, तो फिर I.N.D.I.A. अलायंस की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं बनता। आम आदमी पार्टी  का जब कांग्रेस को कड़ा संदेश गया तो पार्टी की लीडरशिप ने एक बार फिर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को बुलाया। कांग्रेस पार्टी के दिल्ली के इंचार्ज दीपक बाबरिया ने साफ-साफ कहा कि अगर किसी ने जल्दबाजी में कुछ कह दिया, तो वो कांग्रेस का ऑफिशियल स्टैंड नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि दिल्ली को लेकर कांग्रेस में कन्फ्यूजन है। कांग्रेस के स्थानीय नेता दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आम आदमी पार्टी को विपक्षी दलों के अलायंस में बनाए रखना चाहती है। इसीलिए ये विरोधाभास दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी को लगता है कि कांग्रेस के नेता जानबूझकर अपने नेताओं से इस तरह के बयान दिलवाते हैं, ताकि केजरीवाल की पार्टी पर प्रेशर बनाया जा सके लेकिन इस खेल में आम आदमी पार्टी भी माहिर है। उन्होंने काउंटर प्रेशर बना दिया। AAP ने कह दिया कि अगर यही रुख रहेगा तो फिर वो अलायंस की अगली बैठक में नहीं जाएंगे। पिछली मीटिंग के दौरान भी आम आदमी पार्टी का ऐसा ही प्रेशर काम आया था। हालांकि मुझे लगता है कि इस फैसले पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि दिल्ली में तकरार की वजह से अलायंस में फूट पड़ जाएगी। जब जब सीटों के बंटवारे पर बात होगी, जहां जहां सीटों के बांटने को लेकर चर्चा होगी, इसी तरह की तकरार सामने आएगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की असली तकरार  तो पंजाब में होगी जहां आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत हुई थी। वहां 13 सीटों में से एक पर भी कांग्रेस जीतने की स्थिति में नहीं है। पंजाब में बीजेपी भी कमजोर है, इसीलिए केजरीवाल सारी 13 सीटों पर लड़ने का दावा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
महाराष्ट्र की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है!

विपक्षी गठबंधन में उलझनें - कांग्रेस-शरद पवार

2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….

विपक्षी गठबंधन में नीतीश की उलझनें ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend