आधुनिक युग में लगभग 80 फीसदी लोग यूपीआई के माध्यम से ही पैमेंट करते हैं. आरबीआई की नई पॅालिसी जारी करते हुए गवर्नर शशीकांत दास UPI को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नई पॅालिसी के तहत अब 500 रुपए का पेमेंट करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. यानि 500 रुपए का पेमेंट यूपीआई फ्री होगा. वहीं दूसरी ओर सरकार ने जल्द ही पेमेंट के ऑफलाइन मोड को भी लांच करने का ऐलान किया है. हालाकिं कब लॅान्च करेंगे इसकी तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की है. लॅांचिंग के बाद यूपीआई का प्रति यूजर लाइट का प्रोयग कर सकता है…
क्या है यूपीआई लाइट
आपको बता दें कि यूपीआई लाइट (UPI Lite) एक ऑन डिवाइस वॉलेट सुविधा है. जिसमें यूजर्स रियल टाइम में छोटे अमाउंट का पेमेंट बिना यूपीआई पिन के कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये पेमेंट करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है. लेकिन इसे आप बिना इंटरनेट भी चला सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि यूपीआई लाइट वॅालट में अधिकतम 2,000 रुपये तक का बैलेंस सेव रख सकते हैं. अभी तक यूपीआई लाइट के माध्यम से 200 रुपए का पेमेंट बिना यूपीआई पिन के किया जा सकता है. जिसे आरबीआई ने बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है.







