ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैं 73 साल का हूं और अब जाने ही वाला हूं..’: बिहार के CM नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों कहा?

UB India News by UB India News
August 9, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मैं 73 साल का हूं और अब जाने ही वाला हूं..’: बिहार के CM नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों कहा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बिहार संग्रहालय बिनाले -2023 एवं ‘टूगेदर वी आर्ट’ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान नीतीश ने जरूरी चीजों को लिखित रिकॉर्ड में रखने की बात कही। उन्होंने कहा, “बिहार म्यूजियम को अच्छे तरीके से बनाया गया है और हम कहते हैं कि अक्सर पेपर का इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि टेक्नोलॉजी तो पृथ्वी के नाश होने के साथ खत्म हो जाएगी. हम तो खुद 73 साल के हो गए हैं. अब जाने वाले हैं।

नीतीश ने कहा कि आने वाली जेनरेशन के लिए इन सब चीजों को बचा कर रखना है। आप लोग तो नयका (नई) टेक्नॉलॉजी में हैं और पुरनका (पुरानी) चीज को थोड़े ही कोई देख रहा है। सब के सब लोग खाली टेक्नॉलॉजी के पीछे हैं। पुराना चीज देखा सब खराब है क्या? हमको तो डाउट है कि जो नई टेक्नोलॉजी आ गई है तो आप समझ लीजिए कि सब लोग उसी पर डिपेंड हो गए हैं। उसके बाद आप समझ लीजिए हम जो भी कर रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आने वाली पीढ़ी के लिए लिखकर रखिए
नीतीश ने मंच से कहा हम बराबर कहते हैं लिखिए, कागज अपने पास रखिए जरूर रखिए। लिखा हुआ ही सुरक्षित रहेगा. नहीं तो 100 साल भी नहीं लगेगा और सब खत्म हो जाएगा। क्योंकि उस समय तो सब एक ही बार में खत्म होगा। आप लोगों को याद नहीं है कि जब जब धरती खत्म हुई तकनीक नहीं, लिखा हुआ ही बचा रहा, अभी भी कह रहे हैं अब आप समझ लीजिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल हर जगह यह देखने को मिल रहा है कि हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखा जा रहा है, यह उचित नहीं है। हिंदी के साथ अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल करें ताकि अधिक से अधिक लोग चीजों को समझ सकें।

राहुल गांधी की सदस्यता वापस मिली, हम सब खुश हैं

पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने से संबंधित पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से बहाल हो गई है। ये बहुत खुशी की बात है। इस तरह की उनके साथ जो घटना घटी, सबको खराब लगी थी। जब फैसला उनके पक्ष में आ गया है तो सबको खुशी है। हमलोगों के द्वारा उनके लिए बधाई है। ये बहुत अच्छा हुआ है।

विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश भर की अनेक पार्टियां एकजुट होकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और इसकी शुरुआत पटना से हो चुकी है । इसके बाद अब मुंबई में बैठक होने वाली है। हम सब मिलकर इस पर आगे चर्चा करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
90 साल की उम्र, खराब सेहत…

90 साल की उम्र, खराब सेहत...

Live Update : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव संसद चर्चा कल तक के लिए स्थगित

Live Update : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव संसद चर्चा कल तक के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend