ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Live Update : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव संसद चर्चा कल तक के लिए स्थगित

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच लोकसभा की कार्यवाही नौ अगस्त 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

UB India News by UB India News
August 9, 2023
in सांसद
0
Live Update : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव संसद चर्चा कल तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में आज से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है । कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion In Lok Sabha) पेश किया है। विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई बहस की शुरुआत किये। केंद्र की ओर से पांच-पांच मंत्री जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब 10 अगस्त को दे सकते हैं।

Live Update :

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

मनीष तिवारी ने मणिपुर मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि जब किसी पूर्वोत्तर राज्य में कोई अशांति होती है, तो इसका असर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश पर पड़ता है।

कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि सदन के नेता का कार्य सदन को सुचारू रूप से चलने देने का होता है, लेकिन जो शब्द संसदीय कार्य मंत्री और सुधांशु (त्रिवेदी) द्वारा इस्तेमाल किए गए बल्कि कई भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी I.N.D.I.A शब्द से डरते हैं और इसी वजह से वह हर रोज I.N.D.I.A पर निशाना साध रहे हैं।

हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती विदेशी ताकत- किरेन रिजिजू

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वे दिन गए, जब विदेशी ताकतें भारत को बताती थीं कि क्या करना है और क्या नहीं। आज कोई भी विदेशी ताकत हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा था। 2014 के बाद हालात बदले और आजादी के बाद पहली बार गुवाहाटी में डीजीपी कॉन्फ्रेंस हुई। इस बैठक के दौरान पीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

I.N.D.I.A नाम रख लेने से कुछ नहीं होगा: किरेन रिजिजू

 लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि I.N.D.I.A नाम देने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि पूरा विपक्ष वास्तव में भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर पछताएगी कांग्रेस- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपना मत रखा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव बहुत गलत समय पर लाया गया है। कांग्रेस को बाद में इसका पछतावा होगा।

बीजेडी ने बताई बीजेपी को समर्थन देने की वजह

बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कांग्रेस पार्टी जीतते हुए हारने में माहिर है। वे अपना चेहरा बिगाड़ने के लिए अपनी नाक काटने में भी बहुत माहिर हैं। वे जानते हैं कि जब भी प्रधानमंत्री सदन में बोले, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मुश्किल में डाला है। यह सामान्य ज्ञान, तर्क, राजनीतिक समझ को खारिज करता है। इस देश के लोग तय करेंगे कि प्रधानमंत्री का न बोलना सही था या गलत। आपको मामले को लोगों के पास ले जाना होगा।

एकनाथ शिंदे के बेटे ने सदन में सुनाई हनुमान चालीसा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एक समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी। इस दौरान महिला सांसद ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा आती है… श्रीकांत सदन में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

पिछले 9 सालों में भाजपा ने नौ सरकारें गिराईं: सुप्रिया सुले

 एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया पिछले 9 सालों में भाजपा ने राज्यों में 9 सरकारें गिराई। महंगाई पर चर्चा करते हुए सुले ने कहा कि महंगाई की मार से आम जन परेशान है। यहां तक कि किसानों को फसल का उचित दाम भी नहीं मिल रहा। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सुप्रिया सुले ने मणिपुर सीएम का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि मणीपुर सीएम को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दंगा, हत्या और बलात्कार के राज्य में 10 हजार से ज्यादा मामले हुए हैं। क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं?

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

लोकसभा में कुछ देर में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है. विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी नहीं अब गौरव गोगोई बहस की शुरुआत किये .

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, “क्या हम बताएं कि स्पीकर के दफ्तर के अंदर प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा.” जिस पर अमित शाह ने कहा कि हां बताना चाहिए. अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम विपक्षी सांसद खड़े हैं. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह तो सार्वजनिक तौर पर सामने आ चुका है कि राहुल गांधी सबसे पहले बोलना चाहते थे.

अविश्वास प्रस्ताव पर 16 घंटे का समय तय किया गया

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का समय बढ़ाकर 16 घंटे कर दिया गया है. इससे पहले चर्चा के लिए 2 दिनों में कुल 12 घंटे का समय अलॉट किया गया था.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को फिर सदन की कार्यवाही में किया गया शामिल

राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर से कल लगाए गए आरोपों को सदन की कार्यवाही से बाहर करने के बाद फिर से शामिल किए जाने से पार्टी नाराज है. अधीर रंजन, शशि थरूर समेत कुछ कांग्रेस सांसदों ने इसके खिलाफ स्पीकर से भी मुलाकात की. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सदन के बाहर से कोई ताकत इसे चलाता है. निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी की ओर से ये 15 नेता बोलेंगे

  1. अमित शाह
  2. निर्मला सीतारमण
  3. किरण रिजिजू
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. स्मृति ईरानी
  6. लॉकेट चटर्जी
  7. बांडी संजय
  8. राजदीप रॉय
  9. रामकृपाल यादव
  10. विजय बघेल
  11. रमेश बिधूड़ी
  12. सुनीता दुग्गल
  13. निशिकांत दुबे
  14. हीना गावित
  15. राज्यवर्धन राठौर
ब्रायन चिल्लाए और सभापति धनखड़ भी गुस्से से लाल हो गए
लोकसभा में जहां कुछ ही देर में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने वाली है, वहीं राज्यसभा में भी टेंपरेचर हाई है। तृणमूल के सांसद डेरेक ओ ब्रायन आज सभापति जगदीप धनखड़ पर ही चिल्ला पड़े। ब्रायन को इसके बाद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

राज्‍यसभा में चिल्‍लाए TMC के डेरेक ओ ब्रायन, पूरे स‍त्र के ल‍िए निलंब‍ित

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन आज चेयरमैन पर चिल्‍ला दिए। इसके बाद नेता सदन पीयूष गोयल ने उनके निलंबन का प्रस्‍ताव पेश किया। सदन ने प्रस्‍ताव को मंजूरी दी और डेरेक को बाकी सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

राज्‍यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा

राज्‍यसभा में विपक्षी सांसद मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ढूंढकर लाते हैं। दोपहर 12 बजे से चर्चा कर लेते हैं। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा।

राज्‍यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा

अविश्वास प्रस्ताव से पहले लोकसभा में हंगामा

अविश्वास प्रस्ताव से पहले सदन में हंगामा। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित। 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी

लोकसभा में प्रश्‍नकाल शुरू होते ही हंगामा, कार्यवाही स्‍थगित

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसदीय परंपराओं का गला घोंटा जा रहा है। हंगामा जारी रहने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

BJP सांसदों को PM मोदी ने दिया नया नारा

अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों को नया नारा दिया। संसदीय पार्टी की बैठक मं पीएम मोदी ने कहा, ‘भ्रष्टाचार, परिवारवाद INDIA छोड़ो’। पीएम ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर कहा कि ‘ये मोदी का नहीं, विपक्षी एकता का टेस्ट है।’ मोदी ने कहा कि ‘ये I.N.D.I.A नहीं, घमंडिया है।’

अविश्‍वास प्रस्‍ताव: डॉ. निशिकांत दुबे होंगे BJP के पहले स्‍पीकर

बीजेपी की ओर से डॉ. निशिकांत दुबे आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा में सबसे पहले बोलेंगे। बीजेपी ने पांच केंद्रीय मंत्रियों को भी बोलने का जिम्‍मा सौंपा है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के राहुल गांधी बहस की शुरुआत करेंगे।

मोदी को कौन सा सरप्राइज देंगे राहुल?

लोकसभा में आज कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। आज सबकी नजरें चार महीने बाद संसद में वापसी करने वाले राहुल गांधी पर होंगी। अपने पहले कई भाषणों में राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला था। कभी पीएम मोदी को जादू की झप्पी तो कभी आंखों के इशारे करने वाले राहुल इस बार सदन में पीएम को क्या सरप्राइज देंगे, इसपर सभी की नजरें होंगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की तरफ से कमान संभाल सकते हैं। बीजेपी भी विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
राहुल गांधी को सरकारी बंगला वापस मिला, फिर से 12 तुगलक रोड पर ही रहेंगे

राहुल गांधी को सरकारी बंगला वापस मिला, फिर से 12 तुगलक रोड पर ही रहेंगे

भारत में चीनी फंडिंग….

भारत में चीनी फंडिंग....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend