ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Bihar के NDA सांसदों से क्यों मिले PM मोदी? अमित शाह और राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
Bihar के NDA सांसदों से क्यों मिले PM मोदी? अमित शाह और राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सभी एनडीए सांसदों से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन किया गया। 2019 से 2024 के हालात बिल्कुल अलग हैं। नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो चुके हैं। अब वो कांग्रेस और आरजेडी को मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं, रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी टूट चुकी है। चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान में छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के वोटबैंक में सेंधमारी की फिराक में है। ऐसे में 2024 को लेकर नई रणनीति बनानी होगी।

10 महीने पहले से ही पावर बैकअप की तैयारी
बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की बाजी एनडीए के हाथ रही थी। तब नीतीश कुमार की जेडीयू और रामविलास पासवान की एलजेपी बीजेपी के साथ थी। मगर मौजूदा हालात में नीतीश कुमार की जेडीयू अब बीजेपी से अलग होकर आरजेडी और कांग्रेस से हाथ मिला चुकी है। रामविलास पासवान के देहांत के बाद उनकी पार्टी का दो टुकड़ा हो चुका है। रामविलास के भाई पशुपति पारस और उनके बेटे चिराग पासवान अलग-अलग नावों पर सवार हैं। लिहाजा 2019 का रिजल्ट 2024 में कतई नहीं रहनेवाला। लिहाजा, 10 महीने पहले से ही पावर बैकअप तैयार करने की कवायद की जा रही है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
वैसे, 2019 में बीजेपी को 17 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि रामविलास की एलजेपी ने 6 सीट अपने खाते में करने में कामयाब रही थी। मतलब 40 में से 39 सीटें एनडीए के खाते में गई थी। एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। बिहार से फिलहाल एनडीए के खाते में 23 सांसद (बीजेपी+चिराग+पशुपति) जरूर हैं।

बिहार के सभी सीटों को जीतने का टिप्स!
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ये बैठक गुरुवार शाम 6.30 बजे बुलाई गई थी। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने सभी सांसदों से उनके क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। साथ ही बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत सिनिश्चित करने का टिप्स दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
लोकतंत्र में लोकलाज’ पर संसद में संग्राम, गृह मंत्री अमित शाह ने ललन सिंह को घेरा

लोकतंत्र में लोकलाज' पर संसद में संग्राम, गृह मंत्री अमित शाह ने ललन सिंह को घेरा

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही बंद हो गया था इंजन

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही बंद हो गया था इंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend