ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकतंत्र में लोकलाज’ पर संसद में संग्राम, गृह मंत्री अमित शाह ने ललन सिंह को घेरा

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
लोकतंत्र में लोकलाज’ पर संसद में संग्राम, गृह मंत्री अमित शाह ने ललन सिंह को घेरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल ध्वनि मत से पारित हो गया. अब यह बिल सोमवार को राज्य सभा में प्रस्तुत किया जाएगा. लेकिन, गुरुवार को इससे पहले विधेयक पर चर्चा के दौरान एक ऐसा भी मौका आया जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा को लोकतंत्र के लोकलाज की दुहाई दी. इस पर उसी सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने करारा जवाब दिया जो सियासी गलियारों में सुर्खियों में हैं.

दरअसल, विधेयक पर चर्चा के दौरान जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, ललन सिंह ने कहा यह भी कहा कि कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार दिल्ली में बैक डोर से राज करना चाहती है. तभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी रद्द करने के लिए अध्यादेश जारी किया और फिर संसद में बिल ले आयी है. जो बिल आप लेकर आए हैं, वो संघीय ढांचे पर आघात है. लोकतंत्र के खिलाफ है. आपने लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है. ललन सिंह ने नसीहत दी कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इसके बाद जब बिल पर हो रही बहस का जवाब देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ललन सिंह को करारा जवाब दिया. अमित शाह ने कहा, ललन सिंह ने बोला है कि लोकलाज होनी चाहिए. राजीव रंजन जी (ललन सिंह) आप तो लोकलाज की बात मत ही बोलिए, क्योंकि जिस चारा घोटाला को लेकर जनता के सामने गए थे, आज चारा घोटाला करने वालों के साथ बैठे हैं. फिर से गठबंधन किया है. लोकलाज आपके मुंह में अच्छा नहीं लगता.

गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ललन सिंह पर दिए बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, गृह मंत्री ने कहा आप लोग लोक लाज की बात मत कीजिए, क्योंकि जदयू का इतिहास रहा है, जिसके साथ जीतते हैं उसको छोड़ कर भाग जाते हैं. 2015 में महागठबंधन के साथ जीते थे, उन्हें छोड़कर भाग गए. वर्ष 2020 में हमारे साथ जीते तो भाजपा छोड़कर भाग गए, इनकी भागने की आदत है. अमित शाह और ललन सिंह संसद के भीतर किस तरह आमने-सामने हुए, इसका पूरा वीडियो देखिए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही बंद हो गया था इंजन

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही बंद हो गया था इंजन

पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने की खुदकुशी, घर में खुद को मारी गोली

पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने की खुदकुशी, घर में खुद को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend