ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा के बाद औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट बैन, सोशल मीडिया से साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा?

UB India News by UB India News
July 31, 2023
in अपराध, औरंगाबाद, खास खबर, दरभंगा, मधुबनी
0
दरभंगा के बाद औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट बैन, सोशल मीडिया से साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इंटरनेट बैन का दायरा बढ़ गया है। प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया से समाज को खतरा हो सकता है। दरभंगा के बाद औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। मुहर्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर सावधानी बरती जा रही है।

बिहार में दरभंगा के बाद अब औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट बैन कर दिया गया है। मधुबनी में रविवार शाम 4 बजे तक और औरंगाबाद के हसपुरा में रविवार रात 10 बजे तक ये प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रशासन के मुताबिक ये रोक एहतियातन लगाया गया है। इसको लेकर बिहार गृह विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले साम्प्रदायिक सौहार्द्र ठीक रखने के लिए दरभंगा में इंटरनेट बैन किया गया था।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मधुबनी और दरभंगा में इंटरनेट बैन
बिहार गृह विभाग ने मुधबनी जिला और औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई है। इसको लेकर संबंधित जिलों के डीएम-एसपी के अनुशंसा पर आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मधुबनी में रविवार शाम चार बजे तक इंटरनेट पर रोक रहेगी। जबकि, औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में रविवार रात 10 बजे तक इंटरनेट पर रोक रहेगा।

दरभंगा में पहले से इंटरनेट सर्विस पर प्रतिबंध
औरंगाबाद और मधुबनी से पहले दरभंगा जिले में 27 जुलाई से ही इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध है। रविवार शाम चार बजे तक की इसकी डेडलाइन है। बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश से मधुबनी और औरंगाबाद के हसपुरा में ऐहतियातन इंटरनेट सर्विस पर रोक लगाई गई है। इंटरनेट पर बैन के चलते फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, वीचैट, स्नैपचैट, टेलीग्राम समेत दो दर्जन से अधिक सर्विस बंद है।

गृह विभाग के पास खुफिया जानकारी
दरअसल, बिहार गृह विभाग को ऐसी सूचना मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व मधुबनी और औरंगाबाद के हसपुरा में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल अफवाह और आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार करने के लिए कर सकते हैं। इसी वजह से इन दोनों जगहों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। दरभंगा में धर्म विशेष का झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। फिर वो कई इलाकों में फैल गया था। जिसके बाद जिले में इंटरनेट सर्विस को बैन कर दिया गया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
CNX Survey के चौंकाने वाले परिणाम, जानिए आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किसको कितनी सीट

CNX Survey के चौंकाने वाले परिणाम, जानिए आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किसको कितनी सीट

मन की बात के 103वे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की देश की बात…

मन की बात के 103वे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की देश की बात...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend