ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद

UB India News by UB India News
July 31, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन ने बीती रात एक बार फिर रूस के टैगान्रोग और राजधानी मास्को पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है। आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में बीते दिन पंद्रह लोग घायल हो गए थे।

हमले से अफरातफरी मची
आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है। रूस के मेयर सर्गेई ने TASS समाचार एजेंसी को बताया,

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

यूक्रेनी ड्रोन हमले में मॉस्को में दो इमारतें मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हमले में एक व्यक्ति घायल है। हमले में दो ड्रोन शामिल थे और बाद में मॉस्को के पश्चिम में इन दोनों को मार गिराया गया।

हवाईअड्डा कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया
समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया।

इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों के चलते शहर के दक्षिण-पश्चिम में उसी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था।

टैगान्रोग में S-200 से हमला, 15 घायल
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले कीव ने टैगान्रोग शहर में भी आतंकवादी हमला किया, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में पंद्रह लोग घायल हो गए। हमला एस-200 मिसाइल से किया गया है।

बता दें कि मॉस्को पर आखिरी ड्रोन हमला 24 जुलाई को हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उस समय कहा था कि दो लोग दब गए और कुछ इमारतें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

अमेरिका पर रूस ने लगाए आरोप

इस महीने की शुरुआत से ही ड्रोन हमले देखने को मिल रहे हैं। रूस ने बीते दिनों कहा था कि उसने यूक्रेन के पांच ड्रोन गिरा दिए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले नाटो सहयोगियो और अमेरिका की मदद के बगैर संभव नहीं है। अमेरिका और नाटो सहयोगी कीव शासन की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार के दिन रूस ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है। इसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने के कारण लगभघ 16 लोग घायल हो गए थे।

रूस पर दागे गए अमेरिकी रॉकेट

शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति ने कहा कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है। लेकिन यूक्रेनी हमले के कारण समस्या जटिल होती जा रही है। बता दें कि शुक्रवार के पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं से पीट्सबर्ग में मुलाकात की थी जिसके बाद मीडियो से बात करते हुए उन्होंने ये कहा था। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले यूक्रेनी सेना द्वारा रात में 2 रॉकेट दागे गए थे, ये रॉकेट अमेरिका द्वारा यूक्रेन को प्राप्त थे। इन दो राकेटों को तेल और आयुध डिपो पर दागा गया था। इसके बाद कई धमाके कुछ वक्त तक देखने को मिले थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
दरभंगा के बाद औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट बैन, सोशल मीडिया से साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा?

दरभंगा के बाद औरंगाबाद और मधुबनी में इंटरनेट बैन, सोशल मीडिया से साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा?

CNX Survey के चौंकाने वाले परिणाम, जानिए आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किसको कितनी सीट

CNX Survey के चौंकाने वाले परिणाम, जानिए आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किसको कितनी सीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend